लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में फिर हलचल, चंद्रकांत पाटिल ने कहा-BJP-शिवसेना का खून और हिंदुत्व एक

By भाषा | Updated: December 11, 2019 18:02 IST

शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे। पाटिल ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं।

भाजपा और शिवसेना का ‘‘खून और हिंदुत्व’’ एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनाना चाहिए। यह बात बुधवार को यहां महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कही। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और भाजपा निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं। उनका खून और हिंदुत्व एक है... दलों को एक साथ आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए। (महाराष्ट्र) में सरकार मिलकर बनानी चाहिए थी क्योंकि जनादेश इन्हीं दोनों दलों के पक्ष में था।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनोहर जोशी ने क्या कहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है। यह (शिवसेना और भाजपा के एक साथ आने) उम्मीद है। मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं (फिर से गठबंधन)।’’

यह पूछने पर कि क्या शिवसेना के लिए दरवाजे अब भी खुले हुए हैं तो पाटिल ने कहा, ‘‘उस समय भी दरवाजे खुले हुए थे।’’ शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। 

टॅग्स :चंद्रकांत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र में एकनाथ खड़से के बाद BJP के एक और बड़े नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है वजह

राजनीतिशिवसेना से हाथ बढ़ाते दिखे महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल, कहा-बना सकते हैं सरकार, नहीं लड़ेंगे साथ चुनाव

राजनीतिमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में मनोनित करने के लिए राज्यपाल पर दबाव डालना ठीक नहीं: भाजपा

महाराष्ट्र'नक्सली देश को अस्थिर और लोगों को गुमराह कर रहे हैं वामपंथी', महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख का आरोप

भारतपंकजा मुंडे के पार्टी छोड़ने की खबरों को महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने किया खारिज, कहा-ये खबरें निराधार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी