लाइव न्यूज़ :

Afternoon Top News: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, राजौरी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद, अगले साल चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: January 1, 2020 15:00 IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपये महंगा हो गया है।

Open in App

नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि सशस्त्र बल अपने आप को राजनीति से दूर रखते हैं और सरकार के निर्देशों के अनुरूप काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सैन्य मामलों का विभाग सृजित करना और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना महत्वपूर्ण सुधार हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बुधवार को सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए।

बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 19 रुपये महंगा: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपये महंगा हो गया है।मोदी सरकार ने नए साल में आमजन की जेब पर बोझ डाला: कांग्रेस ने रेल किराये और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए साल में सरकार ने आम जनता की जेब पर बोझ डाल दिया है।माकपा ने रेल किराया बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर साधा निशाना: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने रेल किराया और एलपीजी सिलेंडरों के दामों में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार की आलोचना की।झारखंड में बिजली परियोजना के लिए कोयला ब्लॉक का आवंटन रद्द: सरकार ने झारखंड में बिजली परियोजना के लिए कोयला ब्लॉक का आवंटन रद्द कर दिया है। इसकी वजह एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ब्लॉक को परिचालन में लाने में कोई खास प्रगति नहीं होना है।अगले साल हो सकता है चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण: इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है।उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षणों पर लगी रोक हटाई: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाने का ऐलान किया और जल्द ‘‘नये सामरिक हथियार’’ के प्रदर्शन की धमकी दी है।बगदाद में दूतावास पर हमला मामलाः इराक में अमेरिकी दूतावस पर ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों के घुसने, आगजनी करने और ‘‘अमेरिका की हत्या’’ के नारे लगाने के बाद अमेरिका ने सैकड़ों और सैनिकों को पश्चिम एशिया भेजने का निर्णय किया है।

महेंद्र सिंह धोनी: भारत के करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो की दशक की वनडे और टी20 टीम का कप्तान चुना गया जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी