लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के 80 बनाम 20 के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- यूपी में 60 हमारा, 40 में बाकी का बंटवारा, बंटवारे में भी हिस्सा हमारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2022 20:12 IST

केशव मौर्य ने मतदाताओं से कहा कि इस बात का भ्रम तोड़ना होगा कि मैनपुरी मुलायम परिवार का गढ़ है। बता दीजिए उन्हें (समाजवादी पार्टी) यह उनका नहीं भाजपा का मजबूत किला है।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी और सपा की हार तय हैउन्होंने कहा कि चुनाव बाद 10 मार्च को समाजवादी पार्टी का नाम समाप्तवादी पार्टी हो जाएगाकेशव मौर्य ने कहा कि हम न तो अपराधियों को छोड़ेंगे और न ही उन्हें किसी तरह का संरक्षण देंगे

मैनपुरी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के 80 बनाम 20 के फार्मूले की बजाय एक नया शगूफा छोड़ दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में 60 हमारा, 40 में बाकी का बंटवारा, बंटवारे में भी हिस्सा हमारा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह अब भी पुराने ढर्रे पर है। अगर ऐसा नहीं होता वह जीतने के लिए अपराधियों को टिकट नहीं देती। इस बार तो भाजपा की आंधी 2014, 2017 और 2019 से भी तेज है।

क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बैठक करते हुए मौर्य ने कहा कि आप मतदान इस भ्रम को तोड़ेगा कि मैनपुरी मुलायम परिवार का गढ़ है। बता दीजिए उन्हें (समाजवादी पार्टी) यह उनका नहीं भाजपा का मजबूत किला है, जिसमें वो तो क्या कोई भी सेंध नहीं लगा सकता है।

केंद्रीय मंत्री और चुनाव में अखिलेश यादव के सामने अखाड़े में उतरे एसपी सिंह बघेल के समर्थन में मैनपुरी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि आपको इस चुनाव में केवल सपा ही नहीं बल्कि बसपा और कांग्रेस को भी सबक सिखाना है। भाजपा ने जैसे ही अखिलेश यादव के खिलाफ एसपी सिंह बघेल को उतारा, अखिलेश यादव घबरा गए हैं कि उनके विधानसभा पहुंचने का सपना कहीं चकनाचूर न हो जाए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी और सपा की हार तय है। अभी कुछ गुंडे बचे हुए हैं लेकिन इस बार भाजपा की जीत के साथ उनकी गुंडई इतिहास के पन्नों में  सिमट जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैनपुरी और आसपास में 700 से अधिक दंगे हुए उनके शासनकाल में लेकिन अब दंगों की बात सिर्फ इतिहास तक सीमित है। आज के दौर में दंगाईयों की क्या बात करें अगर किसी ने एक पत्थर भी फेंक दिया तो वह कानून के शिकंजे से बचेगा नहीं।

मौर्य ने आगे कहा कि बताईए बीते 5 साल में किसी ने जमीन पर जबरन कब्जा किया। जिन्होंने अवैध कब्जे किया था, उस पर बुल्डोजर हमारी सरकार ने चलवाया। हम न तो अपराधियों को छोड़ेंगे औऱ न ही उन्हें किसी तरह का संरक्षण देंगे।

याद करिये जब यूपी में सपा और बसपा ने हमें हराने के लिए गठबंधन किया था, उस समय भी भाजपा को 51 फीसदी वोट मिला था। अखिलेश यादव चुनाव जीतने के लिए चाहे कितने ही गुंडों को टिकट दे दें, उनकी जमानत जब्त होकर रहेगी।

सपा के पास जेल वाले गुंडे-माफिया हैं तो हमारे पास तन, मन और धन समर्पित करने वाले कार्यकर्ता हैं। यही कारण है कि 10 मार्च को समाजवादी पार्टी का नाम समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022केशव प्रसाद मौर्यामैनपुरीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत