लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली के बाद तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को दिए 3 चैलेंज, पूछा- कर पाएंगे इसे स्वीकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 24, 2018 12:08 IST

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज वायरल हो गया है। पीएम मोदी ने भी विराट कोहली के इस चैलेंज को स्वीकार किया।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मईः सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज वायरल हो गया है। इस चैलेंज में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो चुके हैं। राठौड़ ने अपने फिटनेस चैलेंज वीडियो में विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को चैलेंज दिया था। विराट कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और फिटनेस वीडियो पोस्ट पीएम मोदी को चैलेंज दिया। ये चैलेंज #HumFitTohIndiaFit के साथ ट्रेंड कर रहा है।

पीएम मोदी ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर कहा जल्द ही अपनी वीडियो पोस्ट करूंगा। लेकिन इस पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। विराट का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को एक चैलेंज दे डाला है। 24 मई को 10 बजे तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया, ''हमें विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन क्या आप देश में युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और दलित और पिछड़ा दल के खिलाफ दंगे रूकवा सकते हैं? मेरा ये चैलेंज एक्सेप्ट करके दिखाइए?''24 मई की सुबह एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'चैलेंज एक्सेप्टेड, विराट! मैं जल्दी ही अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो शेयर करूंगा।' पीएम मोदी ने ये ट्वीट विराट कोहली के चैलेंज को जवाब देते हुए किया था। विराट ने यह चैलेंज पीएम मोदी के अलावा  पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को भी दिया है।

विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को पीएम मोदी ने स्वीकारा, बोले- 'Challenge Accepted, Virat!'

अब देखने वाली बात यह होगी कि पीएम मोदी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं या नहीं? बता दें कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन बीजेपी को लेकर कई तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप