लाइव न्यूज़ :

यूपी में थप्पड़ वीडियो के बाद, जम्मू-कश्मीर के शिक्षक ने 'जय श्री राम' लिखने पर छात्र को बुरी तरह पीटा

By रुस्तम राणा | Updated: August 26, 2023 19:58 IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीड़ित छात्र ने कहा कि उसे इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर "जय श्री राम" लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र ने कहा कि उसे इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर "जय श्री राम" लिखा थाटीचर द्वारा पिटाई के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गयाजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है मामला

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा एक छात्र की पिटाई के बाद शनिवार को मामला दर्ज किया गया। अस्पताल में भर्ती छात्र ने कहा कि उसे इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर "जय श्री राम" लिखा था।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक और स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिक्षक और प्रिंसिपल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और किशोर न्याय की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

कठुआ में हुई घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सदस्यों में बानी के उप मंडल मजिस्ट्रेट, कठुआ के उप मुख्य शिक्षा अधिकारी और खरोटे में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल शामिल हैं।

यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में एक शिक्षक द्वारा अपने छात्रों से साथी मुस्लिम छात्र को पीटने का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद सामने आई है।

वीडियो में महिला टीचर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैंने घोषणा कर दी है कि जितने भी मोहम्मडन बच्चे हैं..." वीडियो में दिखाया गया है कि उसने मुस्लिम छात्र को बारी-बारी से मारने के लिए कक्षा के बाकी सदस्यों को एक के बाद एक बुलाया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो