लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के बाद ‘‘ दवाई भी, कड़ाई भी’’ मंत्र का पालन जरूर करें : मोदी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 का टीका आने के बाद भी लोग लापरवाही ना बरतें।

राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में कमी आई है।

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं कहता था कि ‘‘ जब तक दवा नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’’.... लेकिन 2021 का मंत्र होगा ‘‘दवाई भी, कड़ाई भी’’।

मोदी ने कहा कि देश में कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी आखिरी चरण में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत में चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गठन के बाद स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।’’

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब लोगों का 30,000 करोड़ रुपये से अधिक धन बचाया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ ‘जन औषधि केन्द्र’ बीमारी में गरीब लोगों के लिए एक मित्र की भूमिका भी निभाता है। देश में सात हजार से अधिक ऐसे केन्द्र लोगों को 90 प्रतिशत सस्ती दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। रोजाना 3.5 लाख से अधिक गरीब इन केन्द्रों का इस्तेमाल करते हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ पिछले छह साल में हमने 10 एम्स का काम शुरू किया और 20 ‘सुपर स्पेशियलिटी’ अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम