लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी के बाद यूपी सरकार के मंत्री के घर में घुसा पानी, नहीं थमी बारिश तो हाल होगा और बेहाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2018 13:04 IST

गर्मी के भयंकर प्रकोप के बाद से बारिश ऐसी शुरू हुई कि कुछ इलाकों में थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली के बाद यूपी बिहार में मेघा मेहरबान हो गए हैं।

Open in App

गर्मी के भयंकर प्रकोप के बाद से बारिश ऐसी शुरू हुई कि कुछ इलाकों में थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली के बाद यूपी बिहार में मेघा मेहरबान हो गए हैं। जबरदस्त बारिश के कारण सड़कों व घरों में पानी भरने लगा है। इस तरह का नजारा हाल ही में देखने को मिला है।

एक तरफ जहां बिहार में भारी बारिश ने राज्य में सुशासन के दावे की पोल खोल दी है तो वहीं, यूपी भी पीछे नहीं रहा है।  राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर के बाहर घुटनों तक पानी भर गया है।

खबर के अनुसार सुशील मोदी के घर के बाहर की तस्वीर रविवार को सामने आई जिसमें दिख रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री घुटनों तक भरे पानी में घुसकर अपने घर के भीतर जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात से जारी बारिश ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की पोल खोल दी है। खुद उपमुख्यमंत्री के घर का नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी की जगहों का किस तरह का हाल होगा।

वहीं, बिहार की ही बात करें तो यहां के नालंदा मेडिकल कॉलेज से डराने वाली तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां बारिश से आधा देश परेशान है, वहीं नालंदा मेडिलक कॉलेज की तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। इतना ही नहीं पानी में मछलियां तैर रही हैं. ऐसे में मरीजों कों अस्पताल से ही खतरा लगने लगा है। इस नजारे के बाद प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अगर जल्द यहां बारिश से राहत ना मिली तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।

ऐसे में अब अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वांचल के दर्जनभर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ राजधानी में भारी बारिश के चलते यूपी सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के घर के बाहर पानी जमा हो गया है। ऐसे में यहां के प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

टॅग्स :मानसूनमौसमबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप