लाइव न्यूज़ :

अंतिम नतीजे आने के बाद महागठबंधन को समर्थन देने के बारे में फैसला लेंगे : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 00:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर जीत दर्ज करने और एक सीट पर बढ़त बनाने वाली एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि राजद-नीत महागठबंधन को समर्थन देने संबंधी फैसला अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद ही लिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद, अगर आवश्यकता पड़ी तो क्या एआईएमआईएम राजद को समर्थन देगी, हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे घोषित किए जाने बाकी हैं।

उन्होंने कहा, ''एक बार नतीजे घोषित होने के बाद मैं कोई जवाब दे पाऊंगा। मुझे कोई अंदाजा क्यों लगाना चाहिए.... जब अंतिम नतीजे आ जाएंगे, तब फैसला लिया जाएगा।''

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह