लाइव न्यूज़ :

केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात और दो रूपये की कमी की

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:41 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती करने के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने मूल्य वर्धित कर (वैट) में भी कटौती की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वैट में पेट्रोल पर सात रूपये और डीजल पर दो रूपये की कटौती की है।

प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने 'भाषा' को बताया कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर सात रूपये की और डीजल पर दो रूपये की वैट में कटौती की है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में अब पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रूपये सस्ता हो जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है। यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है। सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।''

दिवाली की पूर्व संध्या पर की गयी इस घोषणा से ईंधन की आसमान छूती कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को भी कुछ राहत मिलेगी।

उत्पाद शुल्क में कमी चार नवंबर से प्रभाव में आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब