जम्मू पहुंच कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा

By सुरेश एस डुग्गर | Published: June 26, 2023 01:20 PM2023-06-26T13:20:14+5:302023-06-26T13:21:41+5:30

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रक्षा कान्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित अन्य लोगों को भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।

After reaching Jammu, Defense Minister Rajnath Singh targeted Pakistan, says tha country is danger for whole world | जम्मू पहुंच कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा

जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह

जम्मू: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर चिंता प्रकट करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर सारे विश्व के लिए खतरा बताया है। वे सोमवार सुबह दस बजे के करीब जम्मू पहुंचें और सीधे जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में सुरक्षा पर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए चले गए। उन्होंने जिस आंतरिक व बाहरी सुरक्षा पर सम्मेलन को संबोधित किया उसमें शिरकत करने के लिए करीब पंद्रह सौ लोगों को आमंत्रित किया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु मार्ग से आज जम्मू पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ राजनाथ सिंह का जम्मू हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

रक्षामंत्री ने जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रक्षा कान्क्लेव को संबोधित किया। यहां उन्होंने रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित लोगों को यह भी बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा है।

उन्होंने नौ साल में मोदी सरकार की तरफ से सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी और सुरक्षा मुद्दों पर बात करते हुए बताया कि भारत की रक्षा के क्षेत्र में स्थिति कैसे मजबूत बनी है। राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय भी जाएंगे जहां वे पार्टी मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

रक्षा मंत्री सोमवार शाम को वापिस दिल्ली लौट जाएंगे। उनके जम्मू के दौरे पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा हो रहा है। मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर हम लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं।

Web Title: After reaching Jammu, Defense Minister Rajnath Singh targeted Pakistan, says tha country is danger for whole world

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे