लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, सपा प्रमुख ने पार्टी में किया स्वागत

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2022 16:04 IST

धर्म सिंह सैनी के साथ मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने #मेला_होबे के साथ किया अपना यह ट्वीटस्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी से BJP और RSS के सफाया करने की कही बातस्वामी ने RSS को नाग, बीजेपी को सांप और खुद को बताया नेवला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में सत्ताधारी बीजेपी के कई विधायक अब तक पार्टी को टाटा बाय-बाय कह चुके हैं। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के अलावा औरेया जिले की बिधूना सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देने के बाद राज्य के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।  

इस मुलाकात पर राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है! अखिलेश यादव ने बंगाल में खेला होबे की तर्ज पर #मेला_होबे के साथ अपना यह ट्वीट किया।

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी को अब तक लगातार कई बड़े झटके लग चुके हैं। अपना इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार बीजेपी के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखा, नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं। अब तक मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, ब्रजेश प्रजापति, भगवती सागर, दारा सिंह चौहान, अवतार सिंह भड़ाना के मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। साथ ही भाजपा से विधायकों का पलायन भी जारी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया