लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के नोट विवाद के बाद गरमायी बिहार की सियासत, राजद ने की लालू और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 16:23 IST

राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार ने मांग करते हुए कहा है कि हम लोग मांग करते हैं कि एक ओर गांधी जी की तस्वीर लगी रहे तो दूसरी ओर लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने कहा-नोट में एक ओर गांधी जी की तस्वीर लगी रहे तो दूसरी ओर लालू यादव-कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिएराजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार ने कहा- ऐसा करने से से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा- जब रेलवे घाटे में जा रही थी तो लालू यादव ने अच्छा काम किया था और रेलवे को मुनाफा दिलाया था

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोट पर भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर छापने की मांग की है। इसके बाद देश की सियासत गरमा गई है। कई दलों की अलग-अलग मांग किए जाने के बाद अब राजद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए भारतीय करेंसी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगाने की मांग की है। इसके पीछे उसका तर्क है कि जब लालू यादव रेल मंत्री बने थे, उस वक्त रेलवे काफी मुनाफा में पहुंचा था। 

राजद के इस बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार ने मांग करते हुए कहा है कि हम लोग मांग करते हैं कि एक ओर गांधी जी की तस्वीर लगी रहे तो दूसरी ओर लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगनी चाहिए। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

अरुण कुमार का दावा है कि जब रेलवे घाटे में जा रही थी तो बतौर रेल मंत्री लालू यादव ने अच्छा काम किया था और रेलवे को मुनाफा दिलाया था। अगर भारतीय नोट पर उनकी तस्वीर छपती है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भारतीय नोट पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर छापी जानी चाहिए। केजरीवाल का कहना है कि मां लक्ष्मी धन की देवी है और गणेश विघ्नहर्ता हैं। इसलिए दोनों को भी भारतीय नोट पर स्थान मिलना चाहिए। 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब