लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हावड़ा जिले के बाद, मुर्शिदाबाद में 14 जून तक बंद की गई इंटरनेट सेवा

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2022 19:19 IST

बंगाल में हावड़ा जिले के बाद, अब अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए, 14 जून को सुबह 6 बजे तक मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज भी हावड़ा में हुई प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा, बीजेपी कार्यालय में की गई तोड़फोड़मुर्शिदाबाद में अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगह प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। पश्चिम बंगाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था को हाथ में लिया, जिसके बाद राज्य सरकार ने वहां शाम 13 जून तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया। वहीं हावड़ा जिले के बाद, अब अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए, 14 जून को सुबह 6 बजे तक मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

शासन की ओर से कहा गया है कि गलत सूचना के प्रसार से बचने के लिए 14 जून को सुबह 6 बजे तक मुर्शिदाबाद (अल्पसंख्यक बहुल जिला) के बेलडांगा पुलिस थाना क्षेत्र और बेलडांगा ब्लॉक 2 में रेजीनगर और शक्तिपुर पुलिस थाना क्षेत्रों को कवर करने वाले बेलडांगा ब्लॉक 1 में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को पूरे हावड़ा जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और 15 जून तक उलुबेरिया, डोमजूर और पंचला जैसे कई क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं हावड़ा जिले के पंचला बाजार इलाके में शनिवार को ताजा हिंसा की सूचना मिली। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई और कई घरों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, उनमें से कुछ घायल हो गए और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई है।

हावड़ा में हिंसक विरोध प्रदर्शन और कानून लागू करने वालों के साथ संघर्ष के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिस वाहनों में आग लगा दी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष