लाइव न्यूज़ :

जम्मू: कठुआ जिले के हीरानगर में विस्फोट के बाद हाई अलर्ट पर है पूरा इलाका, सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर कर रहे है तलाशी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2023 16:33 IST

इस पर बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हीरानगर में जहां पहले धमाका हुआ था वहां से कुछ दूरी पर एक हैंड ग्रेनेड भी मिला है। फिलहाल, पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर है और सर्च आप्रेशन चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के हीरानगर में हुए धमाके से पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है। पुलिस का कहना है कि यह धमाका इतना बड़ा था कि इसकी आवाज चार से पांच गांव तक सुनाई दी थी। ऐसे में पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

जम्मू: कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र के सन्याल गांव में भारत-पाक सीमा से करीब चार किमी पहले सीमांत पुलिस की पोस्ट के पास जंगल क्षेत्र में जोरदार धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि आरंभिक जांच कहती है कि धमाका आईईडी से किया गया था। ऐसे में यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज आसपास के चार-पांच गांवों तक सुनाई दी गई थी। 

सीमा पार से ड्रोन के भी हमले को नकारा नहीं जा सकता-पुलिस

जानकारी मिलने के बाद रात को ही कठुआ पुलिस के एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल सहित कई अधिकरी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र को खंगाला है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कैसे हुआ, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सीमा पार से ड्रोन से हमले की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता है।

धमाके बाद सर्च अभियान जारी है

ऐसे में देर रात को पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर सीआरपीएफ, पुलिस और एसओजी के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ओल्ड कठुआ-सांबा रूट को भी एहतियातन बंद कर दिया गया था। यही नहीं गुरुवार तड़के सुबह से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फिलहाल, पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर है। सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं