लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के बयान पर भारत के इनकार के बाद अमेरिका ने कहा- कश्मीर द्विपक्षीय मसला, पाक करे पहले आतंक पर कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 08:23 IST

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर उनसे मदद के लिए कहा है। साथ ही ट्रंप ने कहा- 'अगर मैं इस विवाद को सुलझाने में मदद करता हूं तो मुझे खुशी होगी।'

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर में मध्यस्थता के बयान पर शुरू हुआ था विवादभारत के मध्यस्थता की पेशकश के इनकार के बाद अमेरिका ने बदले सुरअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा- कश्मीर द्विपक्षीय मसला है, पाक पहले आतंक पर कार्रवाई करे

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से कथित तौर पर कश्मीर पर अमेरिकी मध्यस्थता की बात कहे जाने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे और फिर भारत के ऐसी किसी पेशकश से इनकार के बाद अमेरिका ने अब अपने सुर बदले हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कश्मीर द्विपक्षीय मसला है और अगर भारत-पाकिस्तान मिलकर इस पर बैठ कर बात करते हैं तो अमेरिका इसका स्वागत करेगा। साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी हर कदम पर इस चर्चा में दोनों देशों की मदद के लिए तैयार है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि उसे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तभी सफल होगी जब पाकिस्तान आतंक पर ठोस कार्रवाई करे। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, 'हमें लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत तभी सफल होगी जब पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकवाद पर ठोस कदम उठाए। यह सबकुछ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करना है और यह पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय दायित्व भी है।' 

साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'हम हर उस कोशिश का समर्थन करेंगे जिससे तनाव कम हो और बातचीत के लिए माहौल बने। इसमें सबसे पहले आतंकवाद की समस्या पर काम करना महत्वपूर्ण है। जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा हम मदद के लिए तैयार हैं।'

गौरतलब है कि पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान एक बयान दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर उनसे मदद के लिए कहा है। साथ ही ट्रंप ने कहा- 'अगर मैं इस विवाद को सुलझाने में मदद करता हूं तो मुझे खुशी होगी।'

ट्रंप के इस बयान पर मचे विवाद के बाद भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए कभी भी कोई ऑफर नहीं दिया। साथ ही अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ब्रैड शेरमैन ने भी कहा, 'सभी जानते हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी ऐसी बात नहीं करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान गलत और शर्मनाक है।' 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीइमरान खानअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं