लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राजद ज्यादा सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, सहयोगी दलों को नहीं देगी ज्यादा तवज्जो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2024 14:52 IST

कहा जा रहा है कि महागठबंधन सीट शेयरिंग की रणनीति बनाई जा रही है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदल शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो राजद सीट शेयरिंग के फॉर्मूला को लगभग तैयार कर चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की मानें तो राजद सीट शेयरिंग के फॉर्मूला को लगभग तैयार कर चुकी है राजद को सबसे अधिक 28 सीट, कांग्रेस और वामदलों(दोनों को मिलाकर) को 10 से 11 सीट दिया जा सकता हैराजद कांग्रेस को 6 और वामदलों को 6 सीट देने के मूड में है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ आ जाने के बाद राजद को लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल में कोई ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि महागठबंधन सीट शेयरिंग की रणनीति बनाई जा रही है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदल शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो राजद सीट शेयरिंग के फॉर्मूला को लगभग तैयार कर चुकी है। 

इसके अनुसार राजद को सबसे अधिक 28 सीट, कांग्रेस और वामदलों(दोनों को मिलाकर) को 10 से 11 सीट दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि राजद कांग्रेस को 6 और वामदलों को 6 सीट देने के मूड में है। इनमें से भाकपा-माले को 3 से 4 और माकपा व भाकपा को भी एक-एक सीट मिल सकती है। 

सूत्रों के अनुसार सीट शेयरिंग को लेकर भाकपा- माले ने राजद के प्रदेश नेतृत्व को अपना संशोधित प्रस्ताव भी भेजी है। भाकपा- माले में अब पहले से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। पहले भाकपा ने 5 सीटों की मांग की थी, वहीं भाकपा- माले अब 9 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। राजद सूत्रों की मानें तो लालू यादव और तेजस्वी यादव बिहार में नए सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। इसके तहत राजद 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 5 से 6 सीटें दी जा सकती हैं। 

वहीं, भाकपा- माले को तीन, जबकि भाकपा और माकपा को एक-एक सीट दिए जाने की तैयारी है। पिछले फॉर्मूले में भाकपा और माकपा को एक भी सीट नहीं दी जा रही थी। लेकिन बिहार में हुए सियासी बदलाव से भाकपा और माकपा को एक-एक सीट मिल सकता है।

टॅग्स :आरजेडीलोकसभा चुनाव 2024बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष