लाइव न्यूज़ :

MP CM: एमपी के सीएम बनने के बाद मोहन यादव के खाते में आई पहली हार, कुश्ती संघ का चुनाव हारे

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 22, 2023 12:00 IST

भारतीय कुश्ती संघ के आज हुए चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हर का सामना करना पड़ा। सीएम बनते ही मोहन यादव कि यह पहली हार है। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय सिंह को चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देCM मोहन यादव कुश्ती संघ का चुनाव हारेकुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ पांच वोट मिलेसीएम बनने से पहले दाखिल किया था उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन

मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष पर बीते 14 साल से कब्जा जमाये मोहन यादव को आज हर का सामना करना पड़ा। भारतीय कुश्ती संघ के आज हुए चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सिर्फ पांच वोट हासिल हुए और मोहन यादव कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद से हार गए।

 मोहन यादव मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के 14 साल से अध्यक्ष है। दरअसल मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद संभालने के चार महीने पहले कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। भारतीय कुश्ती संघ के लिए 4 उपाध्यक्ष चुने जाने थे एक पद के लिए मोहन यादव ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन 13 दिसंबर 2023 को मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई। दिल्ली में ओलंपिक भवन में हुए चुनाव में मोहन यादव की गैर मौजूदगी होने के कारण उन्हें मोहन यादव को सिर्फ पांच वोट हासिल हुए और वह चुनाव हार गए।

 दरअसल मोहन यादव का अखाड़े से पुराना नाता है संघ के कार्यकर्ता होने के कारण वह संघ की शाखा और अखाड़े में जाते रहे हैं। कुश्ती में भी उन्होंने कई बार दाव पेच आजमाये है और यही वजह है की कुश्ती से प्रेम होने के कारण वह बीते 14 साल से मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे थे। मोहन यादव की इच्छा थी कि वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बने और इसीलिए उन्होंने 4 महीने पहले नामांकन दाखिल किया था। मध्य प्रदेश में चुनाव के आचार संहिता से पहले मोहन यादव ने कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के लिए नाम दाखिल किया था।

 मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के सेक्रेटरी पप्पू यादव के मुताबिक उन्होंने कुश्ती संघ को पत्र लिखकर मोहन यादव के चुनाव से नाम हटाने की मांग की थी। लेकिन पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई थी और इस वजह से मोहन यादव चुनाव में दिलचस्पी नहीं ले पाए और चुनाव हार गए।

 भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह का चयन हुआ है उन्हें 40 वोट मिले हैं उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 50 वोटरों को वोट डालना था जिनमें से 47 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। मोहन यादव भी अपना वोट नहीं दे पाए और चुनाव हार गए। 

टॅग्स :भारतखेलमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर