लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अंधेरी फुटओवर ब्रिज हादसे के बाद पटरी पर लौटी वेस्टर्न रेलवे सेवा, मुंबईवासियों को मिली राहत

By भाषा | Updated: July 4, 2018 13:05 IST

दिल्ली और लखनऊ के विशेषज्ञों सहित करीब 700 रेलवे कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था जिसके बाद आज रेल सेवा फिर से बहाल हो सकी।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: मुंबई के उपनगर अंधेरी में एक रेल स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट कर गिरने के एक दिन बाद पश्चिम रेलवे ने आज अपनी रेल सेवा फिर से बहाल कर दी, हालांकि गति पर प्रतिबंध के कारण ट्रेन कुछ देरी से चल रही हैं। गौरतलब है कि कल सुबह 47 साल पुराने गोखले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था जिसके कारण पश्चिमी लाइन पर स्थानीय रेल सेवा रोक दी गई थी।

दिल्ली और लखनऊ के विशेषज्ञों सहित करीब 700 रेलवे कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था जिसके बाद आज रेल सेवा फिर से बहाल हो सकी।

पश्चिम रेलवे ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ अंधेरी और विले पारले के बीच अप स्लो लाइन को रात में करीब एक बजे ठीक कर लिया गया। अब इस खंड के सभी लाइनों पर ट्रेनें चल रही हैं। सुरक्षा को देखते हुये अंधेरी के निकट 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की प्रतिबंधित सीमा के कारण पश्चिम रेलवे उपनगरीय सेवाएं कुछ विलंब से लेकिन समान्य तरीके से चल रही हैं। ’’

ट्रेन सेवा बहाल हो जाने के कारण मुंबईवासी विशेषकर कार्यालय जाने वालों ने राहत की सांस ली है। इस बीच, कूपर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों में से चार की हालत स्थिर है जबकि अस्मिता काटकर के रूप में पहचान की गयी 35 वर्षीय एक महिला की हालत गंभीर है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कल दुर्घटनास्थल का दौरा किया और पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा आयुक्त को घटना की जांच का आदेश दिया गया । उनसे 15 दिन के भीतर एक रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंत्री ने कहा कि गोखले पुल का अंतिम सुरक्षा निरीक्षण पिछले साल 12 नवंबर को किया गया था और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई थी।

टॅग्स :मुंबईमुंबई ओवरब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया