लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की जाट नेताओं से बैठक के बाद प्रवेश वर्मा ने किया इशारा, जयंत चौधरी के लिए भाजपा का दर खुला था, खुला है, खुला ही रहेगा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 26, 2022 20:22 IST

भाजपा में खासी बेचैनी है कि किसान आंदोलन के विरोध से उपजे लहर के कारण अगर जाट वोट जयंत चौधरी के खाते में चले गये तो साल 2022 फिर से गद्दी पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवेश वर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि जयंत चौधरी हमारे घर आएंगृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जाट वोटों को साधना चाहते हैंप्रवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को सपा गठबंधन से अलग होकर भाजपा खेमें में शामिल होने का न्योता दिया

दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाट वोटों को साधने में लगे गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर जाट बिरादरी के साथ लंबी बैठक की।

इस बैठक में बाद प्रवेश वर्मा ने परोक्ष तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी को भाजपा के पाले में आने का न्योता दे डाला। उन्होंने कहा, "हम जयंत चौधरी का भाजपा में स्वागत करना चाहते थे, उन्होंने गलत रास्ता चुन लिया है। जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे। हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।"

जब पत्रकारों ने सासंद प्रवेश वर्मा से पूछा कि क्या यूपी चुनाव के बाद कोई संभावना बन सकती है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देखा जाएगा कि क्या संभावना बनती है। अभी तो हम चाहते हैं कि जयंत चौधरी हमारे घर आएं, लेकिन उन्होंने दूसरा घर चुना है। वैसे अभी भी देर नहीं हुई है कोई भी आ सकता है।

पश्चिमी यूपी में जाट बिरादरी का वोट दूसरे दलों की तरह बीजेपी के लिए भी बड़ा अहम है और इस कारण ही अमित शाह जाट वोटबैंक को अपने पाले में लाने की कवायद में लगे हुए हैं।

दरअसल बीजेपी को डर है कि बीते साल चले लंबे किसान आंदोलन के कारण कहीं पश्चिमी यूपी के जाट बिरादरी उनसे बिदक न जाए। यही कारण है कि बीते दिनों अमित शाह कैराना पहुंचे थे और घर-घर जाकर बीजेपी को वोट देने की अपील की थी। 

वहीं अजीत सिंह के दिवंगत होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल की कमान संभाल रहे जयंत चौधरी साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से पिता अजित सिंह और बागपत से स्वयं की हार का बदला लेने के लिए अखिलेश यादव के साथ हाथ मिला लिये हैं।

सपा-रालोद गठबंधन से भाजपा में खासी बेचैनी है कि किसान आंदोलन के विरोध से उपजे लहर के कारण अगर जाट वोट जयंत चौधरी के खाते में चले गये तो साल 2022 में भाजपा को फिर से यूपी में गद्दी पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ेगी।

यही नहीं इसका सीधा असर साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा। यही कारण है कि भाजपा भीतरखाने प्रयास कर रही है कि किसी तरह से जयंत चौधरी को अपने पाले में कर लिया जाए। 

प्रवेश वर्मा के घर हुई बैठक में अमित शाह के साथ संजीव बालियान, कैप्टन अभिमन्यु और योगी सरकार के मंत्री सुरेश राणा सहित 100 से अधिक जाट नेता शामिल हुए। अमित शाह का प्रयास है कि भाजपा ने साल 2017 में पश्चिमी यूपी में जिस तरह का प्रदर्शन किया था और जाट बाहुल्य 143 सीटों में से 108 सीटें अपने खाते में दर्ज कराई थी।

शाह चाहते हैं कि वैसा ही प्रदर्शन भाजपा पश्चिमी यूपी में इस बार भी करे, लेकिन इस बार हालात थोड़े बदले हुए हैं और रालोद-सपा गठबंधन इसमें सबसे बड़ी अड़चन के तौर पर भाजपा के सामने है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अमित शाहजयंत चौधरीBJPसमाजवादी पार्टीजाट आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला