लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद के बाद अब शिमला का नाम बदलकर 'श्यामला' चाहती है BJP सरकार, सीएम ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2018 04:11 IST

विश्व हिंदू परिषद काफी का मानना है कि शिमला नाम एक गुलामी की पहचान है, इसलिए इसको बदल दिया चाहिए। इसके साथ ही उनका मानना है कि अगर नाम श्यामला रखे तो श्यामला मां को पूरी दुनिया में जाना जाएगा

Open in App

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला का नाम बदलने पर बयान दिया है। दरअसल, हिंदूवादी संगठन ब्रिटिश साम्राज्य की निशानियों को हटाने के अभियान को लेकर शिमला का नाम बदलने की मांग उठा रहे हैं।

इसपर प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा 'नाम बदलने को लेकर लगातार सुझाव आ रहे हैं। शिमला का नाम अंग्रेजों की गलत बातों की याद दिलाती है। ऐसे में इसके नाम को बदलने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नाम बदल दिया जाएगा। 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सीएम ने कहा कि शिमला का नाम श्यामला रखने पर विचार किया जा रहा है। दशहरा उत्सव के दौरान सीएम जाखू मंदिर पहुंचे थे, उन्होंने उसी दौरान यह बात कही।

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद काफी का मानना है कि शिमला नाम एक गुलामी की पहचान है, इसलिए इसको बदल दिया चाहिए। इसके साथ ही उनका मानना है कि अगर नाम श्यामला रखे तो श्यामला मां को पूरी दुनिया में जाना जाएगा

विश्व हिंदू परिषद ने साल 2016 में तत्कालीन वीरभद्र सिंह की सरकार के सामने यह मांग रखी थी, जिसे खारिज कर दिया था। उस वक्त सरकार का कहना था कि शिमला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाने वाला टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

अबी हाल ही में मंगलवार (16 अक्टूबर )को इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया गया है। यूपी कैबिनेट ने मंगलवार को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन कर चुकी है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण