लाइव न्यूज़ :

COVID-19: 45 दिनों से अस्पताल में भर्ती 62 साल की महिला हुई ठीक, 19 बार पॉजिटिव आने के बाद कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 14:37 IST

अस्पताल में 45 दिन गुजारने वाली केरल की 62 वर्षीय महिला 19 बार कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब ठीक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पथनमथिट्टा जिले की 62 साल की महिला इटली से लौटे एक परिवार के संपर्क में आई थी।स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि राज्य के मेडिकल बोर्ड द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

केरल के पथनमथिट्टा जिले की 62 साल की महिला 45 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद ठीक हो गई है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। महिला का 19 बार कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब दो बार से कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

महिला इटली से लौटे एक परिवार के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उसमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था और उसे 45 दिन पहले 10 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसका 21 बार कोरोना का टेस्ट कराया गया, जिसमें से 19 बार टेस्ट पॉजिटिव आया था।

पथनमथिट्टा जिले (Pathanamthitta District) की स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन शीजा ने कहा, 62 वर्षीय महिला का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है और राज्य के मेडिकल बोर्ड द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इटली से लौटे परिवार ने इस 62 साल की महिला के अलावा अन्य 8 लोगों को भी संक्रमित किया था। 29 फरवरी को तीन हफ्ते की छुट्टियां बिताकर लौटे परिवार को एक हफ्ते बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन तब तक वे कई लोगों को संक्रमित कर चुके थे।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रायल के आंकड़ों के अनुसार केरल में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 447 पहुंच गई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 324 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 23077 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 718 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 4748 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब भारत में कोरोना वायरस के 17610 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस