लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: महिलाओं पर सख्त हुआ तालिबान, महिला कलाकारों वाले कार्यक्रम बंद करने और महिला पत्रकारों को हिजाब पहनने का निर्देश

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 08:17 IST

अफगान मीडिया को जारी किए गए अपने पहले निर्देश में तालिबान के सदाचार को बढ़ावा और बुराई पर रोक के मंत्रालय ने महिला टेलीविजन पत्रकारों से अपनी रिपोर्ट पेश करते समय इस्लामी हिजाब पहनने का भी आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीविजन चैनल महिला कलाकारों वाले ड्रामा शो और शोप ओपेरा दिखाना बंद कर दें.महिला पत्रकारों से रिपोर्ट पेश करते समय इस्लामी हिजाब पहनने का भी आह्वान किया।पैगंबर मोहम्मद या अन्य सम्मानित व्यक्ति वाले कार्यक्रम न दिखाने का निर्देश।

काबुल: अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों ने रविवार को एक नया धार्मिक दिशानिर्देश जारी किया जिसमें कहा गया कि देश के टेलीविजन चैनल महिला कलाकारों वाले ड्रामा शो और शोप ओपेरा दिखाना बंद कर दें.

अफगान मीडिया को जारी किए गए अपने पहले निर्देश में तालिबान के सदाचार को बढ़ावा और बुराई पर रोक के मंत्रालय ने महिला टेलीविजन पत्रकारों से अपनी रिपोर्ट पेश करते समय इस्लामी हिजाब पहनने का भी आह्वान किया।

इसके साथ ही मंत्रालय ने चैनलों से उन फिल्मों या कार्यक्रमों को प्रसारित नहीं करने के लिए कहा जिनमें पैगंबर मोहम्मद या अन्य सम्मानित व्यक्ति दिखाए जाते हैं। इसने उन फिल्मों या कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया जो इस्लामी और अफगान मूल्यों के खिलाफ हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता हकीफ मोहजीर ने कहा कि ये नियम नहीं बल्कि एक धार्मिक दिशानिर्देश हैं। नया निर्देश रविवार देर रात सोशल मीडिया नेटवर्क पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

इस बात पर जोर देने के बावजूद कि वे इस बार और अधिक संयम से शासन करेंगे, तालिबान ने पहले ही नियम लागू कर दिए हैं कि महिलाएं विश्वविद्यालय में क्या पहन सकती हैं और प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने का वादा करने के बावजूद कई अफगान पत्रकारों को पीटा और परेशान किया।

साल 2001 में तालिबान के शासन का अंत होने के बाद पश्चिमी देशों की मदद से अफगान मीडिया बहुत तेजी और आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाया।

इससे पहले 1996 से 2001 तक के अपने शासन में तालिबान ने अफगान मीडिया- टेलीविजन, फिल्मों और मनोरंजन के अन्य रूपों पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब केवल एक रेडियो स्टेशन, वॉयस ऑफ शरिया था, जो प्रचार और इस्लामी प्रोग्रामिंग प्रसारित करता था।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानमहिलापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी