लाइव न्यूज़ :

'20 सालों में पहला अफगान बजट', तालिबान ने कहा- बिना विदेशी सहायता के तैयार किया

By विशाल कुमार | Updated: December 21, 2021 09:56 IST

यह बजट एक ऐसे समय में लाया गया है जब अफगानिस्तान आर्थिक संकट के साथ मानवीय त्रासदी का सामना कर रहा है जिसमें संयु्क्त राष्ट्र ने भूख का हिमस्खलन कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान सरकार के तहत अफगानिस्तान के वित्त मंत्रालय ने एक मसौदा राष्ट्रीय बजट तैयार किया है।तालिबान ने कहा कि हम इसे अपने घरेलू राजस्व से वित्तपोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।अरबों डॉलर की आर्थिक सहायता के बावजूद घाटे में है अफगान अर्थव्यवस्था।

काबुल:तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान सरकार के तहत अफगानिस्तान के वित्त मंत्रालय ने एक मसौदा राष्ट्रीय बजट तैयार किया है, जो दो दशकों में पहली बार विदेशी सहायता के बिना वित्त पोषित है।

यह बजट एक ऐसे समय में लाया गया है जब अफगानिस्तान आर्थिक संकट के साथ मानवीय त्रासदी का सामना कर रहा है जिसमें संयु्क्त राष्ट्र ने भूख का हिमस्खलन कहा है।

वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद वली हकमल ने मसौदा बजट के आकार का खुलासा नहीं किया लेकिन एएफपी को बताया कि यह प्रकाशित होने से पहले कैबिनेट में मंजूरी के लिए जाएगा। यह बजट दिसंबर 2022 तक के लिए रहेगा।

उन्होंने कहा कि हम इसे अपने घरेलू राजस्व से वित्तपोषित करने का प्रयास कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि हम कर सकते हैं।

बता दें कि, अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने और और अमेरिका की अगुवाई वाली पश्चिमी ताकतें द्वारा विदेशों में रखी अरबों डॉलर की संपत्ति तक पहुंच को रोकने के बाद वैश्विक दानदाताओं ने भी वित्तीय सहायता बंद कर दी है।

आईएमएफ के मार्गदर्शन में पिछले प्रशासन द्वारा तैयार किए गए 2021 के बजट में 219 अरब अफगान मुद्रा की सहायता और अनुदान और घरेलू राजस्व से 217 अरब अफगान मुद्रा के बावजूद घाटे का अनुमान लगाया गया था।

हकमल ने स्वीकार किया कि सरकारी कर्मचारियों का अभी भी कई महीनों का वेतन बकाया है. उन्होंने कहा कि हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि साल के अंत तक बकाया वेतन चुका दें। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि एक नया वेतनमान भी तैयार किया गया है।

नई सरकार के राजस्व विभाग ने पिछले महीने कहा था कि उसने पिछले ढाई महीनों में 26 अरब अफगानियों को इकट्ठा किया है, जिसमें 13 अरब सीमा शुल्क शामिल हैं। इसने गरीब लोगों और अनाथों के लिए सहायता परियोजनाओं को निधि देने के लिए एक नए इस्लामी कर की भी घोषणा की।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबजटअमेरिकाUN
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील