लाइव न्यूज़ :

'हे छठी मैया, यदि मैं झूठ बोल रहा हूं तो मेरे बच्चे और परिवार पर घोर विपत्ति आ जाए', बिहार में पुलिसकर्मियों से छुट्टी के लिए भरवाया जा रहा शपथ पत्र

By भाषा | Updated: October 31, 2019 05:38 IST

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने इस तरह का शपथ पत्र लिए जाने की बात से इंकार करते हुए बुधवार को बताया कि इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा है कि किसके निर्देश से ऐसे फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर इस प्रकार का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

Open in App

बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ पर्व के अवसर पर पुलिसकर्मियों के छुट्टी लेने के लिए कथित रूप से अजीबोगरीब शपथ पत्र भरे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हुए छठ पर्व के अवसर पर छुट्टी लेने वाले पुलिसकमियों द्वारा भरे गए उक्त पत्र में लिखा है, ‘‘मैं ... छठी मैया को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं छठ पिछले ... साल से करता आ रहा हूं। हे छठी मैया, अगर मैं झूठ बोलकर छुट्टी ले रहा हूं तो उसी समय मेरे बच्चा एवं मेरे समस्त परिवार पर घोर विपत्ति आ जाए।’’

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने इस तरह का शपथ पत्र लिए जाने की बात से इंकार करते हुए बुधवार को बताया कि इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा है कि किसके निर्देश से ऐसे फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर इस प्रकार का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में कैसे इस प्रकार का शपथ पत्र लिया जा सकता है?

वर्मन ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में बल की तैनाती के मद्देनजर मुख्यालय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दिए जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर छुट्टी दिए जाने का प्रश्न कहां उठता है। इस बीच, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि छठ पर्व के अवसर पर छुट्टी के लिए पुलिसकर्मियों से इस प्रकार शपथ पत्र लिया जाना अधिकारियों की अधीनस्थ कर्मियों की धार्मिक भावना पर हमला और उनकी निष्ठा में अविश्वास को दर्शाता है।

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि हमारा व्हाट्सएप ग्रुप नाराजगी के संदेशों से भर गया है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में 400 से अधिक पुलिसकर्मी हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत से कम को छुट्टी की आवश्यकता हो सकती है। क्या उनका इस तरह का अपमान होना चाहिए? मैं इस संबंध में मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करूंगा। 

टॅग्स :बिहारछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों