लाइव न्यूज़ :

एडीआर रिपोर्ट: 2021-22 में आठ राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा की आय सबसे अधिक, मिले 1917.12 करोड़ रुपये, तृणमूल दूसरे पायदान पर, जानें कांग्रेस का हाल

By भाषा | Updated: March 1, 2023 20:55 IST

भाजपा ने 2021-22 के दौरान 1917.12 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त होने की घोषणा की जिसमें से उसने 854.467 करोड़ रुपये यानी 44.57 प्रतिशत खर्च किया। कांग्रेस की कुल आय 541.275 करोड़ रुपये रही जिसमें से उसने 400.414 करोड़ रुपये यानी 73.98 प्रतिशत खर्च किया।

Open in App
ठळक मुद्दे8 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की कुल आय रही 3289.34 करोड़ 2021-22 के दौरान भाजपा की आय रही 1917.12 करोड़दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस रही जिसे 545.745 करोड़ मिले

नई दिल्ली: आठ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कुल 3289.34 करोड़ रूपये की आय प्राप्त होने की घोषणा की है और इसमें आधे से अधिक राशि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली है। चुनाव सुधार के लिए कार्यरत एक प्रमुख एनजीओ ने यह जानकारी दी। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विभिन्न दलों द्वारा चुनाव आयोग (ईसी) के साथ साझा किये गये दस्तावेजों का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस रही है, जिसने 545.745 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की है । यह आठ राजनीतिक दलों की कुल आय का 16.59 प्रतिशत है।

भाजपा ने 2021-22 के दौरान 1917.12 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त होने की घोषणा की जिसमें से उसने 854.467 करोड़ रुपये यानी 44.57 प्रतिशत खर्च किया। कांग्रेस की कुल आय 541.275 करोड़ रुपये रही जिसमें से उसने 400.414 करोड़ रुपये यानी 73.98 प्रतिशत खर्च किया। जिन आठ राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा चुनाव आयोग से मिला है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी हैं।

एडीआर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने 268.337 करोड़ रुपये यानी 49.17 प्रतिशत खर्च किया। इन आठ राजनीतिक दलों में से चार -- भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और राकांपा ने अपनी कुल आय का 55.09 प्रतिशत या 1811.9425 करोड़ रुपये चुनावी बॉंड के माध्यम से चंदे के रूप में हासिल किये। चुनावी बॉड के माध्यम से भाजपा को 1033.70 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस को 528.143 करोड़ रुपये , कांग्रेस को 236.0995 करोड़ रुपये और राकांपा को 14 करोड़ रुपये चंदा में मिले। एडीआर के आवेदन पर एसबीआई द्वारा साझा किये गये आंकड़े के अनुसार 2021-22 में राजनीतिक दलों ने 2673.0525 करोड़ रुपये के चुनावी बॉंड को भुनाया जिनमें 67.79 प्रतिशत राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा भुनाया गया।

एडीआर ने कहा, "इस योजना के तहत दानकर्ताओं को प्रदत्त गोपनीयता (नाम नहीं उजागर करने की व्यवस्था) के तहत यह देखा गया कि चुनावी बॉंड 2020-21 में भी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए चंदे का सबसे लोकप्रिय साधन के रूप में उभरा।" वित्तवर्ष 2020-21 और 2021-22 के बीच भाजपा की आय 752.337 करोड़ रुपये में 154.82 फीसदी या 1164.783 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और 2021-22 में यह 1917.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान कांग्रेस की आय में 89.41 फीसदी या 255.51 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2020-21 के 285.765 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 541.275 पर पहुंच गयी।

जिन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को चंदे या अंशदान से सबसे अधिक आय मिली उनमें भाजपा (1775.43करोड़ रुपये), तृणमूल कांग्रेस (582.523 करोड़ रुपये), कांग्रेस (347.996 करोड़ रुपये), राकांपा (71.956 करोड़ रुपये) , माकपा (65.878 करोड़ रुपये) और एनपीईपी (43 लाख रुपये) हैं। राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग को वार्षिक ‘ऑडिटेड’ खाते के बारे में जानकारी जमा करने की तिथि 31 अक्टूबर 2022 थी।

इनपुट - एजेंसी

टॅग्स :ADRकांग्रेससीपीआईएमचुनाव आयोगcpimelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी