लाइव न्यूज़ :

भाजपा को 2021-22 में मिला बंपर चंदा, कांग्रेस का प्रतिशत सपा और आप से भी खराबः एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 14:41 IST

रिपोर्ट में  कांग्रेस को 18.44 करोड़ रुपए चंदा मिला जो टीआरएस, सपा, ‘आप’ और वाईएसआर कांग्रेस को मिले चंदे से भी कम है। भाजपा को कांग्रेस से 19 गुना अधिक चंदा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 487.09 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। इसमें से अकेले भाजपा को 351.50 करोड़ रुपये यानी 72.17 प्रतिशत चंदा मिला है। रिपोर्ट में  कांग्रेस को 18.44 करोड़ रुपए चंदा मिला जो टीआरएस, सपा, ‘आप’ और वाईएसआर कांग्रेस को मिले चंदे से भी कम है।

नई दिल्लीः असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021-22 में अलग-अलग राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 487.09 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। इसमें से अकेले भाजपा को 351.50 करोड़ रुपये यानी 72.17 प्रतिशत चंदा मिला है। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी से भी कम चंदा प्राप्त हुआ है।

रिपोर्ट में  कांग्रेस को 18.44 करोड़ रुपए चंदा मिला जो टीआरएस, सपा, ‘आप’ और वाईएसआर कांग्रेस को मिले चंदे से भी कम है। भाजपा को कांग्रेस से 19 गुना अधिक चंदा मिला। जबकि अन्य नौ दलों को मिले चंदे से 2.5 गुना ज्यादा है। बात करें  टीआरएस की तो उसे 40 करोड़ रुपये का,  सपा को 27 करोड़ रुपये, आप को 21.12 करोड़ रुपये और वाईएसआर कांग्रेस को 20 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की पार्टी अकाली दल को सात करोड़ रुपये, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को एक करोड़ रुपये, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 50-50 लाख रुपये मिले हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक,  इलेक्टोरल ट्रस्ट को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कॉरपोरेट घरानों और व्यक्तियों से कुल 487.09 करोड़ रुपये चंदे मिले हैं। 89 कॉरपोरेट/व्यावसायिक घरानों ने 475.80 करोड़ रुपये का चंदा दिया है जिनमें से 62 ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 456.30 करोड़ रुपये चंदा दिया।

 

टॅग्स :BJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर