प्रशासन ने श्रम मंत्री को प्रतिमा अनावरण की अनुमति देने से इंकार किया

By भाषा | Published: January 24, 2021 02:26 PM2021-01-24T14:26:53+5:302021-01-24T14:26:53+5:30

Administration refuses to allow labor minister to unveil statue | प्रशासन ने श्रम मंत्री को प्रतिमा अनावरण की अनुमति देने से इंकार किया

प्रशासन ने श्रम मंत्री को प्रतिमा अनावरण की अनुमति देने से इंकार किया

बलिया (उत्तर प्रदेश), 24 जनवरी जिला प्रशासन ने राज्य के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को एक प्रतिमा के अनावरण की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि प्रतिमा विवादित जमीन पर स्थापित है, ऐसे में कार्यक्रम की अनुमति देन उचित नहीं है।

बैरिया के उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने शिव दयाल वर्मा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को अनुमति देने से इंकार कर दिया। आयोजकों ने प्रतिमा का अनावरण सोमवार को श्रम मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य द्वारा किये जाने की घोषणा की थी।

उप जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक व तहसीलदार की जांच आख्या का हवाला देते हुए कहा कि जिस भूमि पर प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, वह भूमि विवादित है। यह धार्मिक स्थल है और मूर्ति स्थापना के लिए प्रदेश शासन से अनुमति नही ली गई है। भूमि से संबंधित वाद भी अदालत में लंबित है। प्रशासन की दलील है कि मूर्ति स्‍थापना का विरोध हो रहा है, ऐसी स्थिति में कार्यक्रम को अनुमति देना उचित नहीं है।

सूचना विभाग द्वारा मौर्य के बलिया जिले के दौरे का जो सरकारी कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके अनुसार मंत्री को 25 जनवरी को बैरिया नगर पंचायत क्षेत्र में दिवंगत शिव दयाल वर्मा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होना था और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

हालांकि जिला प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को वर्मा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा बैरिया नगर पंचायत के विकास कार्यों के शिलान्यास की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Administration refuses to allow labor minister to unveil statue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे