लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच इंदौर में बैंड-बाजा-बारात को अनुमति देने से प्रशासन का इनकार, सैकड़ों शादियां टली

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:11 IST

कोरोना संक्रम के मामले हाल में पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर में 23 अप्रैल कर कोरोना कर्फ्यू लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के शहरी क्षेत्रों में 12 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू जारी है, ये 23 अप्रैल तक रहेगाइंदौर के स्थानीय होटलों में अप्रैल-मई में करीब 1500 शादियों की बुकिंग थी, ज्यादातर लोगों ने इसे रद्द किया है इंदौर जिले में 24 मार्च से लेकर अब तक कोरोना के कुल 89,317 मरीज मिले हैं, 1047 की हुई है मौत

इंदौर (मध्य प्रदेश): हिंदू समुदाय में लम्बे अंतराल के बाद वैवाहिक मुहूर्तों का सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते से प्रारंभ होने जा रहा है। लेकिन महामारी के घातक प्रकोप के कारण यहां प्रशासन ने फिलहाल विवाह समारोहों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। नतीजतन सैकड़ों शादियां टल गई हैं और लोगों की "बैंड-बाजा-बारात" की योजना धरी की धरी रह गई है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने रविवार को को बताया, "कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए हम अभी जिले में शादी समारोहों को अनुमति नहीं दे सकते। हमें आम लोगों की सेहत की चिंता है।"

गौरतलब है कि महामारी की ऊंची संक्रमण दर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को ही फैसला किया कि इंदौर के नगरीय क्षेत्रों में 12 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) 23 अप्रैल तक बरकरार रहेगा।

इस बीच, इंदौर होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया, "अप्रैल और मई में स्थानीय होटलों तथा वैवाहिक हॉलों में करीब 1,500 शादियों की बुकिंग थी। लेकिन महामारी के प्रकोप के चलते लोगों ने अधिकांश बुकिंग निरस्त कर दी हैं।"

उन्होंने मोटे अनुमान के हवाले से बताया कि ये शादियां टलने से स्थानीय होटल उद्योग को कम से कम 200 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां महामारी की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच खासकर रेमडेसिविर दवा तथा मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। इसके साथ ही, मरीजों को अस्पतालों में एक अदद बिस्तर हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 89,317 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,047 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब