रायबरेली: अदिति सिंह पर हमले से जोड़े जा रहे हैं शिवा सिंह की हत्या के तार, जानिए पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 15, 2019 06:04 PM2019-05-15T18:04:04+5:302019-05-15T18:04:04+5:30

जिले में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के कुछ घंटों के बाद भाजपा नेता और एमएलसी दिनेश सिंह के करीबी शिवा सिंह की दबंगों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। रायबरेली में माहौल तनावपूर्ण है। मामले पर नजर रखने के लिए लखनऊ से आईजी सहित प्रशासनिक अमला रायबरेली में मौजूद है।

Aditi blamed BJP’s Rae Bareli Lok Sabha candidate, Dinesh Pratap Singh, and his brother for the attack. Dinesh Pratap is contesting against UPA chairperson Sonia Gandhi. | रायबरेली: अदिति सिंह पर हमले से जोड़े जा रहे हैं शिवा सिंह की हत्या के तार, जानिए पूरा मामला

माझिगवां हरदोई के रहने वाले शिवा सिंह को कुछ दबंगों ने डंडों, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार दिया।

Highlightsहत्या के मामले में आईजी रेंज एसके भगत का कहना है कि पुरानी रंजिश में विवाद हुआ, जिसमें शिवा सिंह की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि यहीं पर अदिति सिंह के काफिले पर हमला किया गया था। घटना के बाद पूरे शहर में स्थिति तनावपूर्ण है।

देश में लोकसभा चुनाव चरम पर है। लेकिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हालात खराब है। रायबरेली में राजनीतिक संघर्ष अब खूनी संघर्ष में बदल चुका है।

जिले में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के कुछ घंटों के बाद भाजपा नेता और एमएलसी दिनेश सिंह के करीबी शिवा सिंह की दबंगों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। रायबरेली में माहौल तनावपूर्ण है। मामले पर नजर रखने के लिए लखनऊ से आईजी सहित प्रशासनिक अमला रायबरेली में मौजूद है।

हालांकि हत्या के मामले में आईजी रेंज एसके भगत का कहना है कि पुरानी रंजिश में विवाद हुआ, जिसमें शिवा सिंह की हत्या हुई है। इस मामले से सुबह की घटना से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि दिनेश सिंह भाजपा के टिकट पर सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया की मौरंग उतारने को लेकर कुछ कहासुनी हो जाने पर मारपीट की गई।

हमले में सिर पर डंडा लग जाने से शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, साथ ही इस हत्याकांड का जिला पंचायत वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह समेत जिला पंचायत सदस्यों पर हमले के कुछ ही घण्टे बाद बछरांवा के पास भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह के करीब शिवा सिंह की हत्या कर दी गयी। वहीं शिवा सिंह के भाई गोपाल सिंह को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यहीं पर अदिति सिंह के काफिले पर हमला किया गया था। घटना के बाद पूरे शहर में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं पुलिस ने बताया कि यह मामला हरचंदपुर क्षेत्र का है। माझिगवां हरदोई के रहने वाले शिवा सिंह को कुछ दबंगों ने डंडों, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार दिया।

घायल अवस्था में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसआई महेंद्र सिंह के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को लेकर हुई हिंसा के बाद बुधवार को अचानक रायबरेली पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने इस मुद्दे पर प्रदेश के राज्यपाल और चुनाव आयोग से मिलने की बात भी कही। मंगलवार को सदर विधायक और जिला पंचायत सदस्यों पर हमले के बाद बुधवार को प्रियंका फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंची। वह वहां से सीधे तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की।

वह सदर विधायक अदिति सिंह से भी मिलीं। इस हमले में विधायक अदिति सिंह तथा कई अन्य लोग घायल भी हो गये थे। प्रियंका ने दावा किया, ‘‘प्रशासन ने किसी भी जिला पंचायत सदस्य की मदद नहीं की और जब वह कारवां आ रहा था तब भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया। खुले आम कट्टे, पत्थर और लाठियों से जिला पंचायत सदस्यों को मारा गया। सदस्यों को गाड़ी से घसीटकर मारा गया। यह कैसा लोकतंत्र चल रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार है और इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन बैठा हुआ है और हम पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस के नेता राज्यपाल से मुलाकात कर रहे हैं और दिल्ली में चुनाव आयोग से मिल रहे हैं। जितना भी हमारा राजनीतिक जोर है, हम लगायेंगे। पूरी कानूनी कार्रवाई करेंगे, अगर प्रशासन के खिलाफ भी एफआईआर करनी होगी तो हम करेंगे। यह लोकतंत्र पर हमला है , यह रायबरेली पर हमला है।’’

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुआ था हमला

जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग से पूर्व मंगलवार को रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर लोगों ने पीछा कर हमला कर दिया था। इस हमले में विधायक अदिति सिंह की कार पलट गई। विधायक की कार समेत उनके काफिले की तीन अन्य गाड़ियां भी पलट गई।

इससे अदिति सिंह समेत कई नेताओं को चोटें आई हैं। घायल नेताओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विधायक अदिति सिंह का काफिला लखनऊ से रायबरेली जा रहा था।

उनके पीछे जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी व कुछ अन्य सदस्यों की गाड़ियां भी थी। बछरांवा में टोल प्लाजा के पास करीब दो दर्जन युवकों ने राकेश अवस्थी के साथ चल रहीं गाड़ियों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में लाद लिया।

इसके बाद युवकों ने विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का पीछा किया। दबंगों से बचने के लिए तेज गति से जा रही विधायक की गाड़ी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास पलट गयी। जिसमें उन्हें हल्की चोट आई है। घटना के चलते कई रायबरेली हाइवे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक व अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

जिला पंचायत सदस्यों पर हमला

रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले जिले में जमकर बवाल हुआ। अवधेश सिंह एमएलसी दिनेश सिंह के भाई हैं। दबंगों ने बछरावां-लखनऊ मार्ग के टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्यों के वाहन पर टक्कर मार दी और सदस्य राकेश अवस्थी का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की।

हालांकि बाद में उन्हें छुड़ा लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू की। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

Web Title: Aditi blamed BJP’s Rae Bareli Lok Sabha candidate, Dinesh Pratap Singh, and his brother for the attack. Dinesh Pratap is contesting against UPA chairperson Sonia Gandhi.



Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.