लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कहने पर अधीर रंजन ने जताया खेद, कहा- वह मेरी बहन की तरह, मैं उनके भाई जैसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 19:38 IST

चौधरी ने लोकसभा में कहा कि ​​सदन में चर्चा के दौरान मैंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निर्बला के रूप में संबोधित किया था। निर्मला जी मेरी बहन की तरह हैं और मैं उनके भाई की तरह हूं। अगर मेरे शब्दों से उसे दुख पहुंचा है तो मुझे खेद है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में माफी मांग ली।वित्त मंत्री सीतारमण ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा में हर महिला ‘सबला’ है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहने के लिए बुधवार को खेद प्रकट किया।

अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री ‘‘मेरी बहन जैसी हैं और मैं उनके भाई की तरह हूं। मैं खेद प्रकट करता हूं।’’ दरअसल, कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2019’ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा था कि वह वित्त मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें रोका जा रहा है और ऐसे में उन्हें निर्मला नहीं, ‘निर्बला’ कहा जा सकता है।

सत्ता पक्ष के सदस्यों खासकर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि चौधरी को इसके लिए खेद प्रकट करना चाहिए। वित्त मंत्री सीतारमण ने भी कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा में हर महिला ‘सबला’ है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा में हर महिला ‘सबला’ है। कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन वाले ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2019’ पर लोकसभा में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि वह वित्त मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें रोका जा रहा है और ऐसे में उन्हें निर्मला नहीं, ‘निर्बला’ कहा जा सकता है।

इस पर आपत्ति जताते हुए ठाकुर ने कहा कि अधीर रंजन का ‘निर्बला’ कहना अनुचित है और उन्हें खेद प्रकट करना चाहिए। बाद में चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में ही दो महिलाएं सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में रहीं। इस सरकार में कई महिलाओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। भाजपा में हर महिला ‘सबला’ है। चौधरी ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)निर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा