लाइव न्यूज़ :

अडाणी के मुंद्रा बंदरगाह से करीब 3000 किलो हेरोइन जब्त करने वाली एजेंसी के पास जब्ती का अधिकार नहीं, जानिए क्या है पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 09:05 IST

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश में कहा गया है कि सीमा पार तस्करी और शुल्क चोरी के मामलों की जांच करने वाली डीआरआई के पास जब्ती करने का कोई अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी के मुंद्रा बंदरगाह से डीआरआई ने सितंबर में करीब 3000 किलो हेरोइन जब्त किया था।दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश में कहा कि डीआरआई के पास जब्ती करने का कोई अधिकार नहीं है।दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद एजेंसी द्वारा पिछले बरामदगी को सबूत के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

नई दिल्ली: खरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के मुंद्रा बंदरगाह से जिस राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सितंबर में दो कंटेनरों से करीब 3000 किलो हेरोइन जब्त किया था के पास जब्ती करने का अधिकार नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश में कहा गया है कि सीमा पार तस्करी और शुल्क चोरी के मामलों की जांच करने वाली डीआरआई के पास जब्ती करने का कोई अधिकार नहीं है।

12 अक्टूबर के आदेश में एक रानी एंटरप्राइजेज से संबंधित एक मामले में कहा गया है कि डीआरआई अधिकारी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत सामान और दस्तावेजों को जब्त नहीं कर सकते हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट का यह आदेश कैनन इंडिया के मामले में डीआरआई के खिलाफ 9 मार्च के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए डीआरआई के कारण बताओ नोटिस जारी करने के अधिकार पर सवाल उठाया था कि वह सीमा शुल्क अधिकारी नहीं हैं। इस आदेश ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत डीआरआई को शक्तियों देने वाली एक सरकारी अधिसूचना को अमान्य कर दिया।

इसका मतलब है कि एजेंसी द्वारा पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस वैध नहीं हैं। इसी तरह दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद एजेंसी द्वारा पिछले बरामदगी को सबूत के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इससे कुछ मामले कमजोर हो जाएंगे जबकि अन्य खत्म हो जाएंगे।

डीआरआई ने हाल ही में लगभग 2,990 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जो सितंबर में मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों में उतरी थी, जिन्हें खड़िया पाउडर या अर्ध-संसाधित खड़िया पत्थर घोषित किया गया था।

ये कंटेनर अफगानिस्तान से आए थे और इन्हें ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर लोड किया गया था। एजेंसी ने मामले की जांच के सिलसिले में करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल मामला लंबित है।

टॅग्स :Adani Enterprisesसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप