लाइव न्यूज़ :

आदमपुर विधानसभा सीट उपचुनाव: भाजपा के भव्य बिश्नोई 10228 मतों से आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर, जानें आम आदमी पार्टी का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2022 12:02 IST

Adampur assembly seat by-election: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देने और अगस्त में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद यहां उपचुनाव कराना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देभजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा है।इनेलो ने कांग्रेस के बागी कुर्दा राम नंबरदार पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हिसारः हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार को शुरू हो गई। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। हिसार में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 76.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।

शुरुआती चरण की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जय प्रकाश से 10228 मतों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, बिश्नोई को अभी तक 28669 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रकाश को 18441 वोट हासिल हुए हैं।

वहीं, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार कुर्दा राम नंबरदार को 998 वोट और आम आदमी पार्टी (आप) के सतेंद्र सिंह को 786 वोट मिले हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देने और अगस्त में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा है। भव्य कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हिसार से तीन बार के सांसद और दो बार के विधायक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने कांग्रेस के बागी कुर्दा राम नंबरदार को उम्मीदवार बनाया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा से अलग हो चुके सतेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इस उपचुनाव में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और सभी पुरुष हैं।

टॅग्स :उपचुनावकुलदीप बिश्नोईहरियाणाBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?