लाइव न्यूज़ :

आदमपुर विधानसभा सीटः बीजेपी के भव्य बिश्नोई 15740 वोट से जीते, कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश दूसरे स्थान पर, आप प्रत्याशी को मात्र 3420 मत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2022 14:38 IST

Adampur Assembly seat- इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार कुर्दा राम नंबरदार को 5248 वोट और आम आदमी पार्टी (आप) के सतेंद्र सिंह को 3420 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदमपुर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी।कांग्रेस के जयप्रकाश को 51752 वोट हासिल हुए हैं।भव्य बिश्नोई (29) को 67492 वोट मिले हैं।

हिसारः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भव्य बिश्नोई ने रविवार को आदमपुर विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15740 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। आदमपुरउपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी।

भव्य बिश्नोई (29) को 67492 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के जयप्रकाश को 51752 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार कुर्दा राम नंबरदार को 5248 वोट और आम आदमी पार्टी (आप) के सतेंद्र सिंह को 3420 वोट मिले हैं।

भव्य के भारी बढ़त बनाते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना और पटाखे जलाना शुरू कर दिया। हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। मतगणना कुल 13 चरणों में होगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देने और अगस्त में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद संबंधित सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा था। भव्य कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।

टॅग्स :उपचुनावBJPकांग्रेसहरियाणाआदमपुरकुलदीप बिश्नोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?