लाइव न्यूज़ :

'रिवाल्वर रानी' की एक्ट्रेस ने छोड़ी बीजेपी, कहा- पार्टी में सुरक्षित नहीं, इज्जत का खतरा लगता है

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2018 16:59 IST

मलिका राजपूत 2016 में बीजेपी में शामिल हुई थी। मलिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'शासक' नाम से किताब भी लिख चुकी हैं। 

Open in App

लखनऊ, 19 अप्रैल:  फि‍ल्‍म रि‍वाल्‍वर रानी में कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी एक्ट्रेस मलि‍का राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दो साल पहले मलि‍का राजपूत बीजेपी में शामिल हुईं थी। मलिका राजपूत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। 

मलिका राजपूत भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ओम माथुर के साथ बीजेपी यूथ विंग महाराष्ट्र के लिए काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कठुआ और उन्नाव गैंगरेप जैसी घटनाओं को देखते हुए और एक महिला होने के नाते मैं बीजेपी में अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 48 घंटे में टूटा प्रवीण तोगड़िया का अनशन, कर रहे थे माँग- पीएम नरेंद्र मोदी बनवाए राम मंदिर

उन्होंने कहा, जो बीजेपी अपनी राजनैतिक रोटी सेकने के लिए किसी भी जगह हिंदु मुस्लिम दंगे करा सकती है। दलित दंगा करा सकती है वो पार्टी अपनी राजनैतिक रोटी सेकने के लिए एक महिला को भी उपयोग कर रही है।

मलिका राजपूत ने आगे कहा, मुझे मेरी आत्मिक अस्मिता को खतरा है, इसलिए मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में ज्वाइन कर रही हूं। मलिका राजपूत ने साल 2016 में बीजेपी में शामिल हुई थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उन्हें एक ईमानदार पार्टी की जरूरत थी, इसलिए बीजेपी में आने का फैसला लिया। इतन ही नहीं, मलिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'शासक' नाम से किताब भी लिख चुकी हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप