लाइव न्यूज़ :

जदयू प्रदेश मुख्यालय में नीतीश को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:28 IST

Open in App

पटना, 17 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर जदयू के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये आभार जताया।

इस मौके पर राजस्थान से निर्दलीय सांसद मोहन भाई डेलवर एवं राजस्थान जदयू प्रदेश अध्यक्ष धर्मेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी एवं उन्हें वर्ली पेंटिंग भेंट की।

वहीं, कर्नाटक जदयू के प्रदेश अध्यक्ष महिमा पाटिल, कर्नाटक जदयू विधि प्रकोष्ठ के सलाहकार दीपक नारद एवं कर्नाटक जदयू के कार्यकर्ता धनंजय ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में राज्य सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, मेवा लाल चौधरी, शीला कुमारी, सांसद आरसीपी सिंह, पूर्व मंत्री संजय झा सहित पार्टी के अन्य नेतागण मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको मिलकर फिर से बिहार की प्रगति के लिये प्रयास करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि पुनः जो जिम्मेदारी मिली है, उसको आगे बढाने के लिये हमलोगों को पूरी कोशिश करनी है, अपने कर्तव्य को हमलोग पूरी गंभीरता से निभायेंगे।

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के नेता नीतीश ने रिकॉर्ड सातवीं बार सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू प्रदेश मुख्यालय के मुख्यद्वार पर हालांकि नीतीश तस्वीर के साथ लगाए गए होर्डिंग में कहा गया था कि "जिसे परखा है, उसी को चुनेंगे" पर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए भी सुना गया कि "निराश" होने की जरूरत नहीं है।

जदयू ने बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से राजग में सीट बंटवारे के तहत 115 सीटों पर चुनाव लडा था पर 43 सीट ही जीत पायी।

सीटों की संख्या के मामले में जदयू को उसकी सहयोगी भाजपा (74) और विपक्षी पार्टी राजद (75) ने पीछे छोड दिया और इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा