लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अगर पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी तो होगी कार्रवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2018 19:51 IST

सर्कुलर जारी होने के बाद अब प्रदेश के पुलिसकर्मियों को सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी शेयर करने वाले संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

अब राजस्थान में पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर राजनीति से संबंधित टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, इसके लिए पुलिस विभाग के मुखिया ने सर्कुलर जारी कर दिया है। साथ ही साथ पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी मल्होत्रा ने यह सर्कुलर जारी किया है। 

सर्कुलर में कहा गया है कि प्रदेश के पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर राजनीति या चुनाव संबंधी टिप्पणी करने, फोटो या वीडियो शेयर करने और सरकार के खिलाफ किए जाने वाले आंदोलनों से दूरी बनाए रखें। 

अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो राजस्थान सिविल सेवा नियम 1971 के नियम संख्या 7 व 11 के साथ ही राजस्थान पुलिस नियम 1948 के नियम संख्या 82 का उल्लंघन माना जाएगा। सर्कुलर जारी होने के बाद अब प्रदेश के पुलिसकर्मियों को सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी  शेयर करने वाले संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस महकमे के कुछ पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। माना जा रहा है कि उसी के बाद पुलिस विभाग ने ऐसा कदम उठाया है और डीजीपी ने निर्देश जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील