लाइव न्यूज़ :

जेल में आसाराम के महिमामंडन मामले में एक बंदी रक्षक पर कार्रवाई, तीन को नोटिस

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:06 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), दो जनवरी स्थानीय जिला कारागार में कथावाचक आसाराम के शिष्यों द्वारा कंबल वितरण कर उनका महिमामंडन करने के मामले में एक बंदी रक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है जबकि तीन बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैl

जेल उपमहानिरीक्षक आर एन पांडेय ने बताया कि इस मामले में जेल अधीक्षक और जेलर को भी दोषी पाया गया है और मामले की जांच रिपोर्ट महानिदेशक कारागार को भेजी गई हैl

उन्होंने बताया कि आसाराम से जुड़े आश्रम की ओर से नरेंद्र गिरि समेत तीन लोग आए थे उनमें कृपाल हत्याकांड में शामिल रहा अर्जुन नहीं था। लेकिन जेल अधीक्षक द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में नारायण पांडे तथा अर्जुन की मौजूदगी दिखायी गयी है।

पांडेय ने बरेली से फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिला कारागार शाहजहांपुर मेंबापू का महिमामंडन करने को मामले में जांच में पाया गया कि कृपाल हत्याकांड में 2015 से 2019 तक जेल में बंद रहा नारायण पांडे और अर्जुन जेल नहीं आये थे।

पांडेय ने बताया कि जांच में उन्होंने जेल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा आगंतुक रजिस्टर देखा तो पाया कि वहां पर कंबल वितरण वाले दिन इन लोगों की एंट्री नहीं की गई थी जो एक गंभीर अपराध है इसीलिए प्रथम गेट के बंदी रक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई हैl दूसरे गेट पर तैनात बंदी रक्षक एवं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दो बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैl

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने भी एक बंदी रक्षक पर विभागीय कार्रवाई तथा तीन अन्य बंदी रक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की हैl

उल्‍लेखनीय है कि 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में आसाराम से जुड़े आश्रम की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ था। आसाराम से जुड़े एक मामले की पीड़िता के पिता ने भी कारागार में हुए आसाराम के महिमामंडन के मामले में आपत्ति की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है