लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार सतीश गुजराल का 94 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त, कहा- उनके निधन से दुखी हूं

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2020 10:15 IST

सतीश गुजराल को भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 1999 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है। सतीश गुजराल का जन्म 25 दिसम्बर, 1925 को ब्रिटिश इंडिया के झेलम (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन हो गया है।वह 94 साल के थे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई थे।

प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटकर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि सतीश गुजराल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।  

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'सतीश गुजराल बहुमुखी और बहुआयामी थे। उनकी रचनात्मकता के साथ-साथ दृढ़ निश्चय के लिए उनकी प्रशंसा की गई, उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाया। उनकी बौद्धिक प्रबलता उन्हें दूर-दूर तक ले गई, फिर भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे। उनके निधन से दुखी हूं। ॐ शांति।' आपको बता दें कि सतीश गुजराल को भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 1999 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है। बताया जाता है कि बचपन में सतीश की टांगे टूट गईं और सिर में भी काफी चोट आईं थीं, जिसके कारण उन्हें कम सुनाई पड़ने लगा और लोग उन्हें लंगड़ा, बहरा और गूंगा समझने लगे थे। उस समय उनकी उम्र मात्र आठ साल की थी।  सतीश गुजराल का जन्म 25 दिसम्बर, 1925 को ब्रिटिश इंडिया के झेलम (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा मेक्सिको का 'लियो नार्डो द विंसी' और बेल्जियम के राजा का 'ऑर्डर ऑफ क्राउन' पुरस्कार से भी नवाजा गया। 1 9 8 9 में उन्हें 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्किटेक्चर' और 'दिल्ली कला परिषद' द्वारा सम्मानित किया गया। 

बताया जाता है कि सतीश गुजराल ने अनेक होटलों, आवासीय भवनों, विश्वविद्यालयों, उद्योग स्थलों और धार्मिक इमारतों की मोहक वास्तु परियोजनाएं तैयार की हैं।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos