लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान में ट्रक और बाइक की टक्कर, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2018 17:02 IST

बिहार के सीवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बडका गांव चंवर से एक सडक हादसे में एक मासूम बच्चा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Open in App

बिहार के सीवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बडका गांव चंवर से एक सडक हादसे में एक मासूम बच्चा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद रेस्क्यू को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर चार शव पडे़ थे। सभी मृतक जीबी नगर थाना के हकमा निवासी थे। 

बताया जाता है कि सभी इलाज करा कर घर जा रहे थे। मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी नवीन चंद्र झा एसडीओ अमन समीर ने सदर अस्पताल जकर स्थिती का जायजा लिया। घटना के बाद खून से पूरी सडक धुल गई, इस हृदयविदारक घटना के बाद ट्रक चालक गाडी लेकर फरार हो गया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा निवासी जवाहर पंडित का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार अपनी मां राजकली देवी, भाभी गुडिया देवी और भतीजी अनुष्का कुमारी को बाइक पर लेकर सीवाना रहा था। इसी दौरान बडकागांव के समीप ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार चारों लोगों की सडक हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चारों मृतकों को सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। सभी मृतक एक ही घर के हैं। जिला प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा