लाइव न्यूज़ :

एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बहुमत से दूर एनडीए, यूपी में सपा-बसपा के आगे बीजेपी की राह मुश्किल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 11, 2019 08:27 IST

Loksabha Elections Survey: सर्वे के मुताबिक, पिछली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाला भाजपा नीत राजग इस बार बहुमत से थोड़ा पीछे रह जाएगी. जबकि कांग्रेस नीत संप्रग पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान हैं, लेकिन सत्ता की दौड़ में वह भी काफी पीछे रह जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्दे543 लोकसभा सीटों में राजग को 264 सीटों पर, संप्रग को 141 सीटों पर और अन्य दलों को 138 सीटें पर जीत मिल सकती हैकोई भी दल या गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े 272 को छूने या पार करने की स्थिति में नहीं हैं.

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है. ऐसे राजनीतिक माहौल में एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर देश की सियासी नब्ज टटोलने की कोशिश की है. सर्वे के मुताबिक, पिछली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाला भाजपा नीत राजग इस बार बहुमत से थोड़ा पीछे रह जाएगी. जबकि कांग्रेस नीत संप्रग पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान हैं, लेकिन सत्ता की दौड़ में वह भी काफी पीछे रह जाएगी. अन्य क्षेत्रीय दलों के खाते में काफी सीटें जा रही हैं और अगली सरकार बनाने में इन दलों की बड़ी भूमिका होगी.

किसको कितनी सीटें?

राजग - 264 (भाजपा हिस्सा-220)संप्रग- 141 (कांग्रेस का हिस्सा-86)अन्य दल-138

किसको कितना वोट शेयर?

राजग - 41 फीसदीसंप्रग - 31 फीसदीअन्य - 28 फीसदी

उत्तर प्रदेश में किसकों कितनी सीटें?

यूपी - 80 सीटेंराजग -29 सीटअखिलेश-मायावती का महागठंबधन- 47 सीटें

बिहार में किसको कितनी सीट?

 कुल सीट-40राजग- 36आरजेडी-4

दिल्ली में किसको कितनी सीट?

कुल सीट-7बीजेपी-7आम आदमी पार्टी- 0कांग्रेस- 0

- तमिलनाडु, केरल, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक को मिलाकर दक्षिण भारत में कुल 129 लोकसभा सीटें हैं। राजग- 21 संप्रग-63 अन्य 45

- पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में राजग के लिए अच्छी खबर है. सीट-25 राजग- 13 संप्रग-10 अन्य- 2

यह भी पढ़ेंः- लोकसभा चुनाव 2019: जानिए किस संसदीय क्षेत्र में कब होने हैं चुनाव, यहां जानें पूरा ब्योरा

भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएनडीए सरकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार को मिलेगी महिला डिप्टी? बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तय

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष का दावा

भारतBihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को, प्रधानमंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारतBihar Govt Formation: पीएम मोदी के एमवाय के नए फार्मूले का बिहार मंत्रिमंडल में दिख सकता है ज्यादा प्रभाव, महिला और युवाओं को साध सकती है भाजपा

भारतBihar Elections Results: बिहार के 15 जिलों में महागठबंधन का नहीं खुल सका खाता, एनडीए ने कर दिया सूपड़ा साफ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?