असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित:रिपोर्ट

By भाषा | Published: June 7, 2021 11:20 PM2021-06-07T23:20:31+5:302021-06-07T23:20:31+5:30

About 32 thousand people affected by floods in Assam so far: Report | असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित:रिपोर्ट

असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित:रिपोर्ट

गुवाहाटी, सात जून असम के दो जिलों में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

एक आधिकारिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, विश्वनाथ और लखीमपुर जिलों में 31,970 लोग प्रभावित हुए हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, असम में अभी तक कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में असम के तीन जिलों के 22 गांव जलमग्न हैं और 413.3 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: About 32 thousand people affected by floods in Assam so far: Report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे