लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी ने ईडी को दी चुनौती, पूछताछ के लिए जाने के बजाय विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, कहा- रोक सको तो रोक लो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 16:05 IST

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि वह तीन अक्टूबर को नई दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। अभिषेक बनर्जी ने नाम लिए बगैर प्रवर्तन निदेशालय को चुनौती दी कि यदि वे उन्हें रोक सकते हैं, तो रोक कर दिखाएं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया अपना फैसलाकहा कि वह तीन अक्टूबर को नई दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगेइसी दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें तीन अक्टूबर को तलब किए जाने के एक दिन बाद, शुक्रवार को कहा कि वह तीन अक्टूबर को नई दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर प्रवर्तन निदेशालय को चुनौती दी कि यदि वे उन्हें रोक सकते हैं, तो रोक कर दिखाएं।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "पश्चिम बंगाल को उसके उचित अधिकारों से वंचित रखे जाने के खिलाफ लड़ाई तमाम बाधाओं के बावजूद जारी रहेगी। दुनिया की कोई भी ताकत पश्चिम बंगाल के लोगों और उनके मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने के मेरे समर्पण में बाधा नहीं बन सकती। मैं दो और तीन अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाऊंगा। यदि मुझे रोक सकते हो, तो रोक लो।"

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को तीन अक्टूबर को तलब किया है। तृणमूल ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह उस दिन नयी दिल्ली में पार्टी की निर्धारित रैली को बाधित करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चाल है। बनर्जी, पार्टी के अन्य सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल तीन अक्टूबर को केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मिलेगा और उनके सामने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कार्यक्रम के तहत ‘‘बकाया राशि जारी न करने’’ का मुद्दा उठाएगा। पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि भाजपा नयी दिल्ली में तृणमूल के कार्यक्रम से डरी हुई है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेतृत्व पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, "किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि वह समन का पालन कर रहे हैं या नहीं। इस घोटाले के कारण नौकरी के लाखों इच्छुक उम्मीदवारों को धोखा दिया गया है और उनका करियर बर्बाद हो गया है। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले की जांच अदालत के निर्देशानुसार की जा रही है। तृणमूल चाहती है कि यह जांच बंद हो जाए।"

टॅग्स :Abhishek BanerjeeEDपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos