लाइव न्यूज़ :

Aarey Forest: आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में 29 लोग गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 6, 2019 07:20 IST

Open in App

उत्तरी मुम्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं हाई कोर्ट से खारिज होने के कुछ ही घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार (4 अक्टूबर) को काट डाले गये। एरिया में धारा 144 लागू कर दिया गई है। पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं, शिवसेना की युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कई ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई। बता दें कि सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है। लेकिन प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं क्योंकि शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गये थे।

 

05 Oct, 19 01:12 PM

मुंबई पुलिस ने 29 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

05 Oct, 19 11:58 AM

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी पुलिस में हिरासत में

05 Oct, 19 10:53 AM

मरोल मरोशी रोड बंद

मरोल मरोशी रोड से आरे में प्रवेश क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया है। सड़क को पुलिस बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया है। इससे गाड़ियों का आवाजाही बंद हो गया है। 

 

05 Oct, 19 10:33 AM

आरे जंगल के आस पास धारा 144 लागू

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के आस पास एरिया में धारा 144 लागू कर दिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मुंबई पुलिस ने कहा कि आरे जंगल के पास धारा 144 लगा दी गई है।

 

05 Oct, 19 10:27 AM

बीजेपी पर बरसे आदित्य ठाकरे

शिवसेना की युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कई ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई। आदित्य ठाकरे ने लिखा कि जिस तरह से मुंबई मेट्रो-3 के नाम पर पेड़ों को धूर्तता से काटा जा रहा है, वह शर्मनाक और गलत है। यह कैसा रहेगा अगर इन अधिकारियों की नियुक्ति पीओके में कर दी जाए और वे पेड़ों की जगह आतंकी शिविरों को तबाह करें।

एक अन्य ट्वीट में आदित्य ठाकरे ने कहा कि बहुत से पर्यावरणविद् और शिवसेना के स्थानीय सदस्यों ने पेड़ों के काटे जाने का विरोध किया है। जिस तरह से वहां पुलिस मौजूद है, मुंबई मेट्रो-3 वह सबकुछ तबाह कर रही है, जिसे भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है।

05 Oct, 19 10:27 AM

100 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में

म्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं उच्च न्यायालय से खारिज होने होने के कुछ ही घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। 

05 Oct, 19 10:22 AM

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरी मुम्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं उच्च न्यायालय से खारिज होने होने के कुछ ही घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार (4 अक्टूबर) को काट डाले गये। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है। लेकिन प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं क्योंकि शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गये थे। कई ट्वीट कर इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा की गयी है।

टॅग्स :मुंबईशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल