Punjab Election Results 2022: भगवंत मान ने नतीजों को लेकर बादल, चन्नी और सिद्धू पर कसा तीखा तंज, जानें क्या बोले AAP नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 02:24 PM2022-03-10T14:24:56+5:302022-03-10T14:30:36+5:30

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। विपक्षी दलों के नेताओं ने मेरा और अरविंद केजरीवाल का काफी अपमान किया है।

AAP's Bhagwant Mann says AAP'party sweeps Punjab | Punjab Election Results 2022: भगवंत मान ने नतीजों को लेकर बादल, चन्नी और सिद्धू पर कसा तीखा तंज, जानें क्या बोले AAP नेता

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान ने नतीजों को लेकर बादल, चन्नी और सिद्धू पर कसा तीखा तंज, जानें क्या बोले AAP नेता

Highlightsमान ने कहा, विपक्ष के लोगों ने मेरा मजाक उड़ा थाआप नेता ने कहा, पार्टी ने पंजाब में सपड़ा साफ कर दियामान ने सीएम चन्नी, सिद्ध और बादल पर कसा तीखा तंज

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव परिणाम को लेकर आ रहे रुझानों के अनुसार, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया है। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीत रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार में मान राज्य के अगले सीएम होंगे।

इस मौके पर भगवंत मान ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेता सुखबीर सिंह बाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा तंज कसा है।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। विपक्षी दलों के नेताओं ने मेरा और अरविंद केजरीवाल का अब काफी अपमान किया है। सुखबीर एस बादल जलालाबाद हार गए, कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला हार गए, सिद्धू और मजीठिया भी हार गए, चन्नी अपनी दोनों सीटें हार गए। 

संगरूर में पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, बड़े बादल साहिब हारे हैं, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हारे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं। उन्होंने कहा, पंजाब में पार्टी ने सूपड़ा साफ कर दिया है।

बता दें कि राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था और आज उस चुनाव के नतीजे आए हैं। आम आदमी पार्टी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी यहां 92 सीटों पर आगे है। इनमें से वह 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। जबकि अकाली दल 3 सीटों पर आगे हैं। 

Web Title: AAP's Bhagwant Mann says AAP'party sweeps Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे