लाइव न्यूज़ :

गोवा विस चुनाव में आप और तृणमूल कांग्रेस 'बस नाम के खिलाड़ी' रहेंगे: चिदंबरम

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:33 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में ‘बस नाम के खिलाड़ी’ रहेंगे और कांग्रेस ही भाजपा को हराने और अगली सरकार बनाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस का प्रवेश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘थोपा’ जाना प्रतीत होता है, क्योंकि मुख्य रूप से यह पश्चिम बंगाल की पार्टी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी का अन्य पार्टियों से ‘दलबदल कराकर’ गोवा में इकाई शुरू करने के पीछे क्या मकसद है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिये गए एक साक्षात्कार में बताया कि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी छोटी पार्टी के साथ गठबंधन तभी संभव है, जब वह यह स्वीकार करे कि गैर भाजपा गठबंधन में कांग्रेस की केंद्रीय भूमिका होगी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ गोवा उन पांच राज्यों में से एक है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं। सभी राज्य समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और उस दृष्टिकोण से गोवा भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस और गोवा के लोगों के बीच एक लंबा और विशेष संबंध रहा है। कांग्रेस यह जानती है कि गोवा, गोवा के लोगों का और गोवा की एक अनोखी जीवनशैली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 2022 का चुनाव जीतने और कांग्रेस की सरकार बनाने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की तैयारी ‘मजबूत और विधिवत' है।

गोवा में कांग्रेस और भाजपा को मुख्य पार्टियां बताते हुए चिदंबरम ने कहा कि छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन तभी संभव है, जब वे यह स्वीकार करेंगी कि गैर भाजपा गठबंधन में कांग्रेस की केंद्रीय भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर छोटी पार्टियों का गठबंधन के प्रति झुकाव हो, तो उन्हें कुछ सीटें दी जा सकती हैं। हालांकि, वह किसी भी पार्टी के बारे में अनुमान नहीं लगा सकते।

वहीं, गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बारे में चिदंबरम ने कहा कि ये दोनों पार्टियां 2022 के चुनाव में बड़ी भूमिका नहीं निभाने जा रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप 2017 के चुनाव में उतर चुकी है, लेकिन कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई। तृणमूल कांग्रेस ने सितंबर, 2021 में गोवा में कदम रखा है और यहां उनके पास स्थानीय और जमीनी कार्यकर्ता नहीं हैं।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘ जहां तक कांग्रेस की बात है, तो हमारा मानना है कि हम भाजपा को हराने और सरकार बनाने के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। छोटी पार्टियों का अगर झुकाव हो, तो वे मदद कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी