लाइव न्यूज़ :

AAP ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर की बिजली काटने की दी धमकी, भगवंत मान ने बताया क्यों ऐसा करने पर होंगे मजबूर

By भाषा | Updated: February 22, 2020 06:24 IST

आप सांसद और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा, राज्य सरकार ने तीन साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद भी ना तो बिजली कंपनियों के खातों का ऑडिट किया और न ही समझौते रद्द किये।

Open in App

 पंजाब में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा निजी बिजली कंपनियों के साथ बिजली खरीद समझौते रद्द नहीं करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर की बिजली आपूर्ति काटने की धमकी दी।

आप सांसद और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निजी बिजली कंपनियों के साथ गुप्त सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इसीलिए राज्य सरकार ने तीन साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद भी ना तो बिजली कंपनियों के खातों का ऑडिट किया और न ही समझौते रद्द किये।”

मान ने एक बयान में कहा, “अगर अमरिंदर सिंह की सरकार ने मौजूदा विधानसभा के बजट सत्र में निजी बिजली कंपनियों के साथ पिछली बादल सरकार द्वारा किए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) रद्द नहीं किए तो आम आदमी पार्टी 16 मार्च को अमरिंदर सिंह के पटियाला स्थित मोती महल का बिजली कनेक्शन काटने को मजबूर हो जाएगी।” बयान में यह भी कहा गया कि इस मामले में यह निर्णय पार्टी की मुख्य समिति का है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब