लाइव न्यूज़ :

सिग्नेचर ब्रिज के प्रचार में AAP ने शेयर की नीदरलैंड के पुल की फोटो, BJP ने लगाया चोरी का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2018 14:10 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल  रविवार (4 नवंबर) को ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि इस ब्रिज के खुलने से दिल्लीवासी इसके ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का रविवार (4 नवंबर) को उद्घाटन होना है। इसके साथ ही सोमवार (5 नवंबर)  से आम जनता के लिए खुल जायेगा। लेकिन उद्घाटन से इस ब्रिज को लेकर विवाद खड़ा हो गया।दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अपने काम को दिखने के लिए इस ब्रिज की कई तस्वीरें अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा कर दी। जिसके बाद से वह ट्रोल हो गई है। 

आम आदमी द्वारा साझा इन तस्वीरों में से एक तस्वीर नीदरलैंड में मौजूद ब्रिज की है। इसके बाद से इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है। सबसे पहले आप की इस चोरी को पकड़ते हुए बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'साहब विकास कर लिया होता तो नीदरलैंड के इरास्मस ब्रिज की फोटो चुराने की जरूरत नही पड़ती । ये रहा उसका लिंक जहाँ से आपने तस्वीर चुराई खैर चोरी/घोटाला तो आपकी फितरत में है'। बता दें कि इस ब्रिज के शुक्रवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निरीक्षण किया। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल  रविवार (4 नवंबर) को ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि इस ब्रिज के खुलने से दिल्लीवासी इसके ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे।  इसमें चार लिफ्ट लगायी गयी हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है।

अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट का आगामी दो महीने में परिचालन शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 154 मीटर ऊंचे ग्लास बॉक्स के साथ पर्यटक स्थल के रूप में कार्य करेगा जो पर्यटकों को शहर का ‘बर्ड्स-आई व्यू’ प्रदान करेगा।

सिसोदिया ने निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि यह ब्रिज एक पर्यटक स्थल होगा। सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव 2004 में प्रस्तुत किया गया था जिसे 2007 में दिल्ली मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली थी। शुरूआत में अक्टूबर 2010 में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले 1131 करोड़ रूपये की संशोधित लागत में पूर्ण होना था।

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम