लाइव न्यूज़ :

हमेशा ही नशे के खिलाफ रहे महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर लगाया जाना अस्वीकार्य, रास में जताया गया विरोध

By भाषा | Updated: July 2, 2019 16:05 IST

सिंह ने मांग की कि इस संबंध में सरकार को तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। आप सदस्य की इस मांग से सहमति जताते हुए सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा ‘‘देश महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह मना रहा है। बापू को लेकर इस तरह की घटना देश के लिए शर्मनाक है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़े एक सदस्य ने इस संबंध में इजराइल के प्रधानमंत्री से शिकायत की और कार्रवाई का अनुरोध किया है।’’हमेशा ही नशे के खिलाफ रहे महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर लगाया जाना अस्वीकार्य है।

मद्यपान के विरुद्ध देश भर में जनांदोलन छेड़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर का उपयोग इजराइल की एक कंपनी द्वारा शराब की बोतल पर कथित रूप से किए जाने का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठा और आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने इस पर रोष जताते हुए सरकार से तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की।

सिंह ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा ‘‘पिछले दिनों बापू को कथित तौर पर अपमानित करने की घटनाएं सामने आई हैं। कहीं बापू के हत्यारे का महिमामंडन किया गया तो कहीं उनकी तस्वीर पर गोली चलाई गई।’’ उन्होंने कहा कि अब हाल ही में इजराइल की एक कंपनी ने शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी।

‘‘गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़े एक सदस्य ने इस संबंध में इजराइल के प्रधानमंत्री से शिकायत की और कार्रवाई का अनुरोध किया है।’’ उन्होंने कहा ‘‘हमेशा ही नशे के खिलाफ रहे महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर लगाया जाना अस्वीकार्य है। जिस व्यक्ति ने यह किया है, उसकी वेबसाइट भी चलती है और उस वेबसाइट पर भी उसने बापू की तस्वीर लगाई है।’’

सिंह ने मांग की कि इस संबंध में सरकार को तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। आप सदस्य की इस मांग से सहमति जताते हुए सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा ‘‘देश महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह मना रहा है। बापू को लेकर इस तरह की घटना देश के लिए शर्मनाक है।

सरकार को चाहिए कि इस बारे में आवश्यक कदम उठाए और इस कंपनी को देश में आने न दे।’’ सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में मौजूद विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले को देखने और समुचित कदम उठाने को कहा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रआम आदमी पार्टीमहात्मा गाँधीइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया