लाइव न्यूज़ :

'सीबीआई ने केवल झूठे मुकदमे कर सरकारों को गिराने की कार्रवाई की है', संजय सिंह ने लगाया बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 3, 2023 17:41 IST

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने CBI की शान में कसीदे पढ़े हैं। सोचने वाली बात है कि ये तारीफ सीबीआई की कायशैली के लिए है या इसलिए कि CBI उनकी जेब में है।"

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई सरकार को तोता बन गई है - संजय सिंहसीबीआई केवल भाजपा के इशारे पर काम करती है - संजय सिंहभाजपा के इशारे पर फर्जी केस दर्ज किए जाते हैं - संजय सिंह

नई दिल्ली: आप सांसद संजय सिंह ने सोमवार, 3 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेस करके जांच एजेंसियों और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी ने सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों को केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा है कि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी जैसे अपराधियों पर भले ही कार्रवाई न हो लेकिन विपक्ष के नेताओं के खिलाफ फर्जी केस जरूर कर दिए जाते हैं।

संजय सिंह ने कहा, "क्या सीबीआई ने ललित मोदी, 20,000 Crore लेकर भागे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के खिलाफ कार्रवाई की? अडानी ने 42,000 करोड़ का कालाधन अपनी कंपनी में लगाया। क्या CBI ने कार्रवाई की? सीबीआई ने केवल बीजेपी के इशारे पर झूठे मुकदमे कर सरकारों को गिराने की कार्रवाई की है।"

आप सांसद ने आगे कहा, "सीबीआई सरकार को तोता बन गई है। आपको एक उदाहरण नहीं मिलेगा, जब सीबीआई डायरेक्टर के दफ्तर को सील कर दिया गया था। लेकिन ऐसा 018 में हुआ जब मोदी जी पीएम थे क्योकि तब के डाइरेक्टर आलोक वर्मा द्वारा राफेल की जांच होने वाली थी। उनकी पेंशन अभी तक नहीं बनी। क्या आज आपके लिए CBI अच्छी है?"

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने CBI की शान में कसीदे पढ़े हैं। सोचने वाली बात है कि ये तारीफ सीबीआई की कायशैली के लिए है या इसलिए कि CBI उनकी जेब में है।"

बता दें कि पीएम मोदी ने सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह/चिंतन शिविर के उद्घाटन पर  कहा था कि सीबीआई को रुकने या हिचकने की जरूरत नहीं है, कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश आपके साथ है, कानून आपके साथ है और संविधान आपके साथ है। पहले भ्रष्टाचार की होड़ लगती थी और आरोपी निश्चिंत रहते थे। तब का सिस्टम उनके साथ खड़ा था। नतीजा, लोग फैसला लेने से डरने लगे। अब देश में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हो रहा है।

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीसीबीआईनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब