लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में आप नेता संजय सिंह ने किया 'बुलडोजर आहुति यज्ञ', योगी सरकार की तुलना तालिबान से की

By शिवेंद्र राय | Updated: February 18, 2023 18:11 IST

कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई थी। इसके विरोध में आप ने लखनऊ मे पार्टी कार्यालय पर "बुलडोजर आहुति यज्ञ" किया।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर की घटना के विरोध में आप ने किया "बुलडोजर आहुति यज्ञ"लखनऊ मे संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में किया अनुष्ठानसंजय सिंह ने योगी सरकार की तुलना तालिबान से की

लखनऊकानपुर देहात में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दो लोगों की जलकर हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ 'बुलडोजर आहुति यज्ञ' किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुलडोजर आहुति यज्ञ के आयोजन के बाद संजय सिंह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी जमकर बरसे और योगी सरकार की तुलना तालिबान से की। संयज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर आदित्यनाथ का ये मौत का बुलडोजर चल रहा है और गरीबों को कुचल रहा है। कानपुर देहात में जो घटना हुई है इस घटना की कल्पना आप यूपी में नहीं कर सकते। ऐसी घटना आप तालिबान में सोच सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को तालिबान बनाना चाहते हैं। ये विनाश का बुलडोजर है। इस बुलडोजर को तोड़कर फेंकना पड़ेगा। ये संस्कृति बहुत खतरनाक है। इसका खामियाजा हर किसी को भुगतना पड़ेगा।"

पार्टी कार्यालय पर 'बुलडोजर आहुति यज्ञ' के बाद संजय सिंह ट्वीट किया, "गरीब की झोपड़ी उजाड़ने वाले आदित्यनाथ के मौत के बुलडोजर की महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने "बुलडोजर आहुति यज्ञ" करके आहुति दी।" 

क्या है कानपुर की घटना

14 फरवरी को कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरम हो गई और विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया। घटना के बाद कानपुर देहात की घटना में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीयोगी आदित्यनाथसंजय सिंहलखनऊकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया